कटनी के बरही में सम्पन्न हुई मंगलवार की जनसुनवाई……71 शिकायतों को बारी-बारी से कलेक्टर दिलीप कुमार ने सुनकर निराकरण के दिए निर्देश

IAS Coaching

कटनी के बरही में सम्पन्न हुई मंगलवार की जनसुनवाई
71 शिकायतों को बारी-बारी से कलेक्टर से सुना
संबंधित विभागों को समय सीमा में निराकरण के दिए निर्देश
कटनी/बरही। जनसमास्याओं को निराकृत करने के मकसद से कटनी के तहसील प्रांगण बरही में कलेक्टर दिलीप कुमार यादव की मौजूदगी में मंगलवार की जनसुनवाई का आयोजन किया गया है। इस दौरान 71 शिकायते प्राप्त हुई। शिविर में जिला पंचायत सीईओ शिशिर गेमावत एस डी एम महेश मंडलोई, तहसीलदार नितिन पटेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद है। शिविर में आने वाली शिकायतों को कलेक्टर श्री यादव गंभीरता से सुन रहे है और उन्हें निराकृत करने के लिए संबंधित विभागों को सौप रहे है।

जनसुनवाई में बरही से सटे ग्राम पंचायत वनगवां के ग्राम खन्ना तहसील बरही के ठीक पीछे सूर्य सनातन मंदिर में घरौदे बनाकर रह रहे वाशिंदों ने पेयजल की उपलब्धता कराने आग्रह किया। यहां के वाशिंदों की मांग थी कि पानी की टंकी बनी है, लेकिन उन्हें कनेक्शन नही दिया जा रहा, कलेक्टर ने जल निगम के अधिकारियो को समास्या का निराकरण कराने निर्देशित किए।

फार्म भरने के नाम पर रुपए की मांग का आरोप
वही ग्राम सल्हना, जनपद बड़वारा की दर्जनभर महिलाओं ने आवाज योजना का फार्म भरने के नाम पर रुपए लेने के आरोप ग्राम सचिव पर लगाए,

बरही अस्पताल में पदस्थापना, ड्यूटी कही और कर रहे चिकित्सक
कुठिया-मोहगवां के राजेश गर्ग ने शासकीय अस्पताल बरही में पदस्थ चिकित्सको जिनकी सेवाए दूसरे जगह ली जा रही है, उन्हें बरही अस्पताल में भेजने की मांग की,आरोप है करीब 5 ऐसे चिकित्सक बरही में पदस्थ है, वेतन भी यही पा रहे है, लेकिन ड्यूटी कही और कर रहे है।

शिवप्रसाद ने मांगे मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल
करौदीकला के दिव्यांग शिव प्रसाद पांडेय ने मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल दिलाने का आग्रह किया,बरही तहसील के ग्राम करौदीकला के रहने वाले शिवप्रसाद पांडेय पैर से लाचार है, ट्राइसाइकिल मिलने से उनका जीवन यापन बेहतर होगा।

अधिवक्ताओं ने तहसील में पेयजल उपलब्ध कराने की मांग
अधिवक्ता ब्रजराज सिंह परमार, रवीन्द्र अवस्थी, सुरेंद्र लखेरा, मुकेश अग्रवाल, प्रमोद चतुर्वेदी ने तहसील प्रांगण में वाटर कूलर लगवाने, अधिवक्ता कक्ष की मरम्मत एवं साफ-सफाई की व्यवस्था कराने की मांग की। ग्राम पंचायत बम्होरी के सरपंच अम्बिका द्विवेदी लल्ला महाराज ने नवीन ग्राम पंचायत भवन की निर्माण एजेंसी आरईएस को बनाने पर आपत्ति जाहिर करते हुए ग्राम पंचायत को शासन के निर्देश का हवाला देते हुए बनाने का आवेदन किया है।
जनसुनवाई के दौरान स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, आबकारी, राजस्व, पुलिस, जल निगम सहित अन्य विभागों की शिकायतें प्राप्त हुई।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत