कटनी कलेक्टर दिलीप कुमार यादव पहुंचे बरही,इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण सुधार कराने के दिए निर्देश

IAS Coaching

लोकेशन:- कटनी

कटनी कलेक्टर दिलीप कुमार यादव पहुंचे बरही,इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण सुधार कराने के दिए निर्देश

कटनी कलेक्टर दिलीप कुमार यादव बरही पहुंचकर इंडोर स्टेडियम का निरीक्षण किया है। उल्लेखनीय है कि करोड़ों रुपए के लागत से हाल ही मे बने इंडोर स्टेडियम में बरसात के दौरान पानी भर गया था जिससे गुणवत्ता की पोल खुल गई थी, कलेक्टर दिलीप कुमार यादव बरही पहुंचते ही इंडोर स्टेडियम का निरीक्षण किया और प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल फीलिंग कर सुधार कराने के निर्देश दिए हैं। नगर के अमरपुर मार्ग पर स्टेडियम,आडिटोरियम,खेल कूद मैदान बनाने की बात की गई उन्होंने लगभग 20 एकड़ शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराकर काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं। वहीं कलेक्टर श्री यादव ने नगर के विजयनाथ धाम शिव मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की इस दौरान लोगों ने मंदिर के विकास कार्य को लेकर बात रखी बताया गया कि विजयनाथ धाम शिव मंदिर ट्रस्ट का गठन न होने के कारण विकास कार्य रुका है जिसको गति देने लोगों ने कलेक्टर से मांग रखी है बताया गया कि करीब 3 साल से एसडीएम कार्यालय में मंदिर ट्रस्ट गठन की फाइल राजनैतिक दबाव के चलते अटकी है। वहीं विजयनाथ धाम मंदिर मे बिराजमान भगवान भोलेनाथ के दर्शन उपरांत कलेक्टर दिलीप कुमार यादव कोनिया काली धाम पहुंचे जहां पर मां काली का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया,इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल,एसडीएम महेश मंडलोई तहसीलदार नितिन पटेल सहित नगर परिषद के अधिकारी कर्मचारी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी व पत्रकार उपस्थित रहे।

खबर एमपी 24 कटनी संवाददाता संदीप स्वर्णकार की रिपोर्ट

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत