
बरही में भारत बंद का मिला-जुला असर
सौपा ज्ञापन, निकाली रैली, सभा भी
बरही/कटनी। एमपी के कटनी जिले के बरही नगर में भारत बंद का मिला-जुला असर देखा गया। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (एससी-एसटी) के आरक्षण में क्रीमी लेयर पर उच्चतम न्यायालय के फैसले को लेकर बुधवार को आहूत एक दिवसीय भारत बंद का बरही नगर मिलाजुला असर रहा। इस बंद का असर शासकीय दफ्तरों में नही रहा, और न ही स्कूलों में इसका असर देखा गया, फिर में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लोग बरही में बड़ी संख्या में एकजुट होकर बरही के पुराने बस स्टैंड में प्रशासन को ज्ञापन सौपकर रैली निकाली और सामुदायिक मंगल भवन में सभाकर नए बस स्टैंड की ओर रवाना हुए। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर विजयराघवगढ़ एसडीओपी के पी सिंह, तहसीलदार नितिन पटेल, टीआई शैलेन्द्र सिंह यादव सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अमला मुस्तैद रहा।







