पढ़े पूरी खबर…बरही में आन-बान, शान से मनाया आजादी का जश्न…मुख्य समारोह में अध्यक्ष बोले-अवरोध-विरोध Part Of Politics…बरही का चहुमुखी विकास करने का किए दावा और वादा

IAS Coaching

*अवरोध-विरोध Part Of Politics/राजनीति के अंग है-पीयूष अग्रवाल*

*स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में अध्यक्ष बोले चिंता की कोई बात नही तेजी से करूंगा विकास*

*चौक बाजार में अध्यक्ष, नगर परिषद में उपाध्यक्ष, भगत सिंह चौक में पंडा ने फहराया झंडा*

कटनी/बरही। देश की आजादी का जश्न पूरे उमंग, उल्लास, उत्साह के साथ बरही नगर में मनाया जा रहा है। नगर के मुख्य समारोह विजय स्तंभ चौक में परम्परानुसार मनाया गया, जहां नगर परिषद अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल ने ध्वजारोहण करते हुए तिरंगे झंडे को फहराया। इस दौरान अध्यक्ष श्री अग्रवाल में कहा कि नगर का विकास तेजी से हो रहा है, जहां भी कुछ छूट गया है, उसे पूरा करेंगें, नगर विकास में आने वाले छोटे-छोटे अवरोध होने वाले विरोध *Part Of Politics* राजनीति के अंग है, इनसे चिंता करने की जरूरत नही है। अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि नगर में सुव्यवस्थित आडिटोरियम का निर्माण 2 करोड़ की लागत से होगा, 2 करोड़ की राशि नगर में जल डिस्ट्रीब्यूशन में पाइप लाइन विस्तार के लिए मिली है और करीब 2 करोड़ की राशि से नगर के विभिन्न सौन्दर्यीकरण के कार्य होंगें, 3 करोड़ के विकास कार्यों के टेंडर लगने वाले है, उन्होंने कहा कि परिषद पूरी ईमानदारी से विकास कार्य कर रही है, जो कुछ छूट गए है, उन्हें आगे पूर्ण करने का संकल्प लिया। 3 दिनों तक नगर में जलसंकट होने का खेद व्यक्त करते हुए आगामी समय मे ऐसा नही होने का वायदा भी अध्यक्ष ने किया। अध्यक्षीय उद्बोधन उपरान्त मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया।


सीएमओ ने स्वच्छता के लिए करी अपील
आभार व्यक्त करते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी रामशिरोमणि त्रिपाठी ने नगरवासियों से स्वच्छता बनाने में सहभागी बनने की अपील करते हुए नालियों में कचरा न डालने का आग्रह भी किया।

पंडा ने फहराया झंडा
मुख्य समारोह के पूर्व सुबह 8 बजे नगर परिषद प्रांगण में उपाध्यक्ष मोहन सिंह ने ध्वजारोहण किया, जबकि आजाद भगत सिंह चौक में वार्ड पार्षद सुरेश सोनी पंडा ने तिरंगा फहराया। वाटर प्लांट में सीएमओ रामशिरोमणि त्रिपाठी ने ध्वजारोहण करते हुए जल जल का अपव्यय न करने का आग्रह किया।

*रेन बसेरा, रामलीला मंच का जिक्र नही*
2 साल पूर्व नगर की कमान संभालते ही 15 अगस्त के मुख्य समारोह में अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट रेन बसेरा का निर्माण और उसमें सस्ता भोजन उपलब्ध कराने के साथ ही विगत 26 जनवरी को सर्वसुविधायुक्त रामलीला मंच बनाने की घोषणा की थी, 2 साल का कार्यकाल पूर्ण होने के बाद भी अभी तक ये दोनों ड्रीम प्रोजेक्ट तैयार नही हो पाए है। हालांकि रेन बसेरा का कार्य शॉपिंग कॉम्लेक्स के ऊपर चल रहा है, जो अभी भी अधर में है। वही बस स्टैंड की नीलामी कब और कैसे होगी इसका भी जिक्र नही किया गया।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन