
विजयराघवगढ़ पहुंचे कलेक्टर दिलीप यादव, संयुक्त तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण*
*राजस्व महा अभियान की भी की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश*
कटनी। ग्रामीण अंचलों की नब्ज टटोलने बुधवार को नवागत कलेक्टर दिलीप यादव विजयराघवगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने संयुक्त तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। कलेक्टर द्वारा राजस्व अमले को नामांतरण, बंटवारा के प्रकरणों का गंभीरता से निराकरण करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में उन्होंने राजस्व महा अभियान की समीक्षा भी की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर श्री यादव सिविल अस्पताल विजयराघवगढ़ पहुंचे और मरीजों से हाल चाल जानने के साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी बीएमओ डॉक्टर विनोद कुमार से लिया। उन्होंने आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। अगले क्रम में कलेक्टर का सोसायटी का निरीक्षण करने पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने प्रायवेट खाद, बीज की दुकानों का भी निरीक्षण किया और खाद, बीज की पर्याप्त उपलब्धता रखने के साथ ही उचित दाम पर खाद बीज विक्रय करने की बात कही। कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर साधना परस्ते, जिला पंचायत सीईओ शिशिर गेमावत, एसडीएम महेश मंडलोई, तहसीलदार मनीष शुक्ला, नायब तहसीलदार पीके वर्मा, श्री खरे, जनपद सीईओ वृतेश जैन, नगर परिषद सीएमओ रामावतार पटेल, नगर परिषद कैमोर सीएमओ धर्मेंद्र शर्मा, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी संतोष अग्रवाल, पशु चिकित्सक डॉक्टर जेपी लखेरा सहित अधिकारी, कर्मचारियों की उपस्थिति थी।







