नगर परिषद बरही के सीएमओ को नोटिस जारी….कैमोर के सीएमओ को भी जारी हुआ नोटिस जारी…3 दिवस के अंदर जबाब प्रस्तुत करने निर्देश

IAS Coaching

ई -केवायसी कार्य में प्रगति नहीं होने पर बरही और कैमोर सीएमओ को नोटिस

*तीन दिन के भीतर कलेक्टर के समक्ष में जवाब प्रस्तुत करने निर्देश

कटनी। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने ई-केवायसी कार्य में संतोषजनक प्रगति नहीं होने पर बरही सीएमओ रामशिरोमणि त्रिपाठी के साथ ही कैमोर नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करते हुए तीन दिवस के भीतर समक्ष में उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर श्री यादव द्वारा जारी नोटिस में कहा गया कि शासन की चिन्हित हितग्राही मूलक योजनाओं को पूर्ण किये जाने हेतु समग्र पोर्टल में नागरिकों के ई-के वाय सी का कार्य ‘शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाना है। ई -के वाय सी प्रक्रिया में नागरिकों की जानकारी का सत्यापन उनके आधार आई.डी. विवरण अनुसार लोक सेवा केन्द्र, एम पी आनलाइन और सी एस सी के माध्यम से किया जाना है। साथ ही नान ई -के वाय सी समग्र धारकों की सूची पोर्टल https//spr.samagra.gov.in पर उपलब्ध है।

कलेक्टर श्री यादव ने आनलाइन वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इस मामले की निरंतर समीक्षा के दौरान शत-प्रतिशत समग्र ई -के वाय सी किये जाने हेतु लगातार निर्देश दिए गए। बावजूद इसके समीक्षा के दौरान यह तथ्य संज्ञान में आया है कि कैमोर नगर पंचायत में आधार ई -के वाय सी की प्रगति काफी कम है। साथ ही समग्र पोर्टल पर प्रदर्शित रिर्पोट के
अनुसार कुल जनसंख्या 23हजार 72 के विरूद्ध मात्र 7 हजार 534 नागरिकों का ही ई -के वाय सी किया गया है। जो संतोषजनक नहीं है। इसी तरह बरही नगर पंचायत क्षेत्रांर्तगत आधार ई -के वाय सी की प्रगति यहां भी काफी कम है। समग्र पोर्टल पर प्रदर्शित रिर्पोट के अनुसार बरही की कुल जनसंख्या 17 हजार 697 के विरूद्ध अब तक केवल 8 हजार 141 नागरिकों का ही ई -के वाय सी किया गया है। जो संतोषजनक नहीं है।

कलेक्टर श्री यादव ने इस संबंध में दोनों मुख्य नगर पालिका अधिकारियों कैमोर और बरही को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही दोनों अधिकारियों से 3 दिवस में जवाब समक्ष में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन