
खन्ना के मिडिल स्कूल में पौधरोपण
सिविल न्यायालय बरही की न्यायधीश ने पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
बरही। एक पेड़ माँ के नाम थीम पर तहसील क्षेत्र बरही के ग्राम खन्ना में संचालित शासकीय माध्यमिक शाला प्रांगण में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सिविल न्यायालय बरही की न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी सुश्री विजयश्री सूर्यवंशी की गरिमामयी उपस्थियी में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर ग्राम सरपंच हरिहर पटेल, तहसील अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सचिन्द्र सिंह बघेल, पूर्व अध्यक्ष बी डी अवस्थी, अधिवक्ता बृजराज सिंह परमार सहित स्कूल स्टाफ सहभागी बना। कार्यक्रम का कुशल संचालन स्कूल प्रधानाचार्य अरविंद तिवारी ने किया।







