बरसात में पानी के लिए बहा रहे पसीना, कटनी के बरही में पेयजल की किल्लत…सीएमओ ने किया आगाह… इंटेकवेल में नही पहुँच रहा पानी…इधर पार्षद हीरा ने सख्ती बरतने लिखा पत्र…सोमवार की शाम और मंगलवार की सुबह नही मिलेगा पानी

IAS Coaching

बरसात में पानी के लिए बहा रहे पसीना, बरही में पेयजल की किल्लत

सीएमओ ने किया आगाह, इंटेकवेल में नही पहुँच रहा पानी
इधर पार्षद हीरा ने सख्ती बरतने लिखा पत्र

सोमवार की शाम और मंगलवार की सुबह नही मिलेगा पानी

कटनी (आनंद सराफ) 10 दिन में अच्छी बारिश नही हुई तो कटनी के बरही नगर में पेयजल सप्लाई पूरी तरह से चौपट हो जाएगी, महानदी का पानी इंटेकबेल से 30 मीटर दूर खिसक चुका है, आज और कल सुबह की सप्लाई फिलहाल नही होगी, वही सीएमआर प्रबंधन बरही में पानी पहुचाने के लिए अब तीसरे प्वाइंट से खुदाई कराने में जुटा हुआ है, इधर सीएमओ ने भी जलसंकट की आहट की सूचना दे दी है, वही एक पार्षद इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए निर्माण कार्य बंद कराने के साथ ही सख्त कदम उठाने की मांग कर दी है। समय रहते परिषद नही जागी तो जल संकट की स्थिति भयावह हो जाएगी। नगर के पुराने बोर व अन्य जलस्रोत भी ठप्प पड़े है।

कहने को तो सावन का महीना का आगाज हो चुका है, फिर भी तेज धूप, उमस और गर्मी के चलते मौसम का मिजाज जेठ-आषाढ़ की तरह तकलीफदायी बना हुआ है। बरसात न होने से जलस्रोत सूख रहे है, जिससे पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। कटनी जिले में सबसे बेहतर पेयजल सप्लाई के लिए प्रसिद्ध नगर परिषद बरही की भी पेयजल आपूर्ति अब ठप्प होने की कगार पर पहुँच चुकी है। महानदी का जल तेजी से घट रहा है, जिसका सीधा असर बरही में सप्लाई पर पड़ चुका है। नपा बरही के सीएमओ ने नोटिस जारी कर आगाह भी कर दिया है कि अब एक टाइम ही पेयजल की सप्लाई होगी। जलसंकट की स्थिति निर्मित होने पर टैंकरों से पानी सप्लाई करने की तैयारी करने का भी संकेत दिया गया है।

2 माह से नदी खोदकर पहुँचा रहे थे पानी
पिछले 2 माह से महानदी का जलस्तर तेजी से घटने की वजह से नगर परिषद बरही क्षेत्र में पानी की सप्लाई करने वाली सीएमआर एजेंसी द्वारा नदी खोद-खोदकर इंटेकवेल तक पानी पहुचाने का काम किया जा रहा है, अब हालत गंभीर हो चुके है, महानदी का पानी तेजी से खिसक चुका है, जिससे बरही नगर में पेयजल की आपूर्ति में अब परेशानी होने लगी है।

इधर पार्षद हीरा ने सख्त कदम उठाने लिखा पत्र
नपा सीएमओ ने जहां ग्रुप में पेयजल आपूर्ति अब एक समय होने का आगाह किया है, तो वही वार्ड क्रमांक 03 के पार्षद हीरालाल महतेल ने सीएमओ को पत्र लिखकर नगर में पेयजल का दुरुपयोग करने वालो पर सख्त कार्यवाई करने के साथ ही निर्माण कार्य पर पावंदी लगाने की मांग की है।

नगर के पुराने बोर, जलस्रोत ठप्प
अच्छी बारिश यदि नही हुई तो नगर में पेयजल का संकट आने वाले दिनों में गंभीर होगा। नगर परिषद द्वारा टैंकरों से पेयजल सप्लाई करने की बात तो कही जा रही है, लेकिन सवाल यह उठता है कि नगर के पुराने जलस्रोत, बोर, हैण्डपम्प ठप्प पड़े है, तो ऐसी स्थिति में टैंकरों को कहां से भरकर सप्लाई होगी।

30 मीटर दूर खिसका पानी
महानदी का पानी इंटेकबेल से करीब 30 मीटर दूर खिसक चुका है, इस बारे में सीएमआर प्रोजेक्ट इंचार्ज अंकित शुक्ला बताते है कि 10 दिन के अंदर अच्छी बारिश नही हुई तो बरही नगर की पेयजल सप्लाई पूरी तरह से चौपट हो जाएगी, वही अभी आज और कल सुबह भी पानी की सप्लाई नही हो पाएगी। इंटेकबेल में पानी पहुचाने के लिए 2 स्थान फेल हो चुके है, अब तीसरे स्थल से खुदाई कराई जा रही है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन