शासकीय महाविद्यालय के छात्राओं को नहीं मिल रही मूलभूत,सुविधाएं,छात्र संघ ने प्रिंसिपल पर लगाए मनमानी के आरोप,बरही नगर के शासकीय महाविद्यालय का मामला

IAS Coaching

शासकीय महाविद्यालय के छात्राओं को नहीं मिल रही मूलभूत सुविधाएं, छात्र संघ ने प्रिंसिपल पर लगाए मनमानी के आरोप

बरही नगर के शासकीय महाविद्यालय का मामला

संदीप स्वर्णकार (म प्र) कटनी जिले के बरही नगर के शासकीय महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही है छात्र संघ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विक्रम जायसवाल अमित पटेल शनी महतेल सहित अन्य छात्रों ने इसका पुरजोर विरोध किया है। उनका का कहना है कि महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। वर्षों से विद्यालय परिसर में साफ सफाई नही कराई गई। छात्रों को पीने का पानी तक नहीं मिल रहा दूसरी पर्यावरण संरक्षण के तहत कोई काम नहीं किए गए जिससे महाविद्यालय का गार्डन वीरान पड़ा है जहां चारों ओर हरियाली होनी चाहिए लेकिन आसपास कचरे का अंबार लगा है वहीं विद्यालय के छात्र कई मूलभूत सुविधाएं न मिलने से परेशान हो रहे हैं लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। छात्रों का आरोप है कि प्राचार्य के द्वारा शासकीय राशि का दुरुपयोग किया जाता है। जबकि साला विकास के नाम पर छात्र-छात्राओं से प्रतिवर्ष मोटी फीस ली जाती है। इसके बावजूद मूलभूत सुविधाएं नहीं दी जाती विद्यालय में पदस्थ प्राचार्य आर के त्रिपाठी व शिक्षकों की मनमानी चल रही है।

नियम को ताक मे रखकर चल रही परीक्षाएं छात्राएं परेशान

छात्र संघ विक्रम जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बीएससी बीकॉम की परीक्षाएं चल रही हैं जहां पर छोटे-छोटे कमरे में एक ही टेबल पर तीन छात्राओं को बैठाकर पेपर लिया जा रहा है दूसरी ओर छात्र-छात्राओं को बैठने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहीं शिक्षकों के द्वारा छात्र-छात्राओं के बेवजह नकल के प्रकरण बनाकर परेशान किया जा रहा है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत