
बरही तहसील क्षेत्र में राहत की बारिश, कटनी में बूंदाबादी भी नही
झूम के बरस रहे बदरा, राहत की बारिश

Katni. आया मौसम झूम के तर्ज पर गुरुवार की दोपहर आसमान में बादलों ने डेरा जमाते हुए जमकर राहतरूपी बरसात का आगाज कर दिया। गरज-चमक के साथ झूम-झूमकर बारिश का दौर दोपहर 2 बजे से जारी है। दिनभर तपन और गर्मी से जनजीवन बेहाल था। आलम यह रहा कि उमस से लोग बेचैन रहे और दोपहर के 2 बजते ही आसमान में बादलों ने जमाया। चमक-गरज के साथ जोरदार बारिश का दौर जो प्रारम्भ हुआ वह जारी रहा। राहत और उम्मीद की बारिश होने से लोगो ने राहत की सास ली है।
यह कटनी जिले के बरही तहसील क्षेत्र के साथ-साथ उमरिया जिले में भी जारी है। गौरतलब है कि 17 जून को ही मानसून ने दस्तक दे दी थी..जिससे गर्मी से कुछ राहत मिली थी। आज 3 दिन बाद फिर एक बार झमाझम बारिश होने से किसानों के चेहरों की रौनक बढ़ गई है, तो वही खाद-बीज के व्यापारियों की खुशी का ठिकाना नही रहा। इस अमृतरूपी बारिश से हर वर्ग, हर तबके ने राहत की सास ली है।







