
चंदिया थाना क्षेत्र की घटना,रेत की फ्लाइंग टीम के साथ मारपीट,पुलिस ने चार लोगों पर मामला दर्ज किया, पुलिस जांच में जुटी।

(म प्र) उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र में रेत फ्लाइंग टीम के सदस्यों के साथ ग्रामीणों ने मारपीट की है। चंदिया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है। घटना शुक्रवार की रात को फ्लाइंग टीम को अवैध उत्खनन की सूचना मिली। टीम के सदस्य बरबसपुर गांव के पास पहुंचे। तब ही गांव के ग्रामीण बकरी चोर बोल कर रेत फ्लाइंग टीम के सदस्यों पर हमला कर दिया। टीम के सदस्यों के मारपीट करने पर चार ग्रामीणो पर मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई है। सुधाकर बर्मन पिता फूल चंद्र बर्मन निवासी मढ़वा की शिकायत पर रोझिन के कलीम खान, शेरु खान , हैदर खान, कमलेश यादव पर मामला दर्ज किया गया है। रेत टीम का सदस्य सुधाकर ने बताया कि हम लोग अवैध उत्खनन रोकने गये थे। हम लोगों को बांधकर मारपीट की गई है।
✍️Khabarmp24.com







