बरही में दमदहा नाला का गहरीकरण…नपा अध्यक्ष ने श्रीफल तोड़कर कराया शुभारंभ…जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गहरीकरण का कार्य…जल बचाए, जीवन बचाएं…बसुधा को सजाए थीम पर हो रहा कायाकल्प

IAS Coaching
oppo_1026

बरही में दमदहा नाला का गहरीकरण से जल संरक्षण
जल गंगा संवर्धन अभियान का आगाज

oppo_1026

नपा अध्यक्ष ने नारियल फोड़कर कराया श्रीगणेश
बरही। नगर परिषद बरही द्वारा शनिवार की सुबह से दमदहा नाला का गहरीकरण कार्य का शुभारंभ नगर परिषद अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल ने श्रीफल तोड़कर कराया। इस दौरान प्राभारी सीएमओ मनोज कोरी, उपाध्यक्ष मोहन सिंह गौड़, पार्षद इकवाल पबार बबली, पत्रकार आनंद सराफ, संदीप स्वर्णकार, जल प्राभारी अजय तिवारी, राजकुमार वर्मन, हिमांशु महतेल, रमेश हरिजन आदि की मौजूदगी में नाला गहरीकरण कार्य का आगाज हुआ।
गौरतलब है कि जल गंगा संबर्धन अभियान के तहत पर्यावरण दिवस के मौके पर 5 जून से जल स्रोतों का संबर्धन करने के मकसद से यह कार्य जनसहयोग से कराया जा रहा है। जल स्रोत नदी, नाला, तालाबों को पुर्नजीवित करने के लिए यह अभियान समूचे प्रदेश के साथ ही जिले के
oppo_0
कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश पर चलाया जा रहा है, जिसमे जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, नगरवासियों का सहयोग, श्रमदान लेकर जलस्रोतों को जीवित करना मुख्य मकसद है, जिसे जल की उपलब्धता बनी रहे।

नाला गहरीकरण का शुभारंभ कराते हुए नपा अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल ने बताया कि श्रमदान व जनसहयोग के माध्यम से जलस्रोतों को पुनर्जीवित करने के लिए गहरीकरण का कार्य प्रारंभ किया गया है, जिसमे गहरीकरण के साथ ही बरसात के पानी के ठहराव के लिए व्यवस्था होने से जल स्तर बढ़ने के साथ ही आम निस्तार के लिए यह उपयोगी साबित होगा।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन