राजस्व उप निरीक्षक मनोज कोरी बने नपा बरही के नए सीएमओ….सीएमओ रामशिरोमणि त्रिपाठी के निलंबन के 4 दिन बाद जारी हुआ आदेश…आदर्श आचार संहिता में बिना अनुमति बाहर जाना पड़ा था महंगा

IAS Coaching

राजस्व उप निरीक्षक मनोज कोरी बने नपा बरही के सीएमओ

कटनी। नगर परिषद बरही के सीएमओ रामशिरोमणि त्रिपाठी के निलंबित होने के 4 दिन बाद सयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास जबलपुर द्वारा आज 28 मई को जारी आदेश में नगर परिषद बरही में पदस्थ राजस्व उप निरीक्षक मनोज कोरी को मुख्य नगर पालिका अधिकारी पद की कमान सौपी है। यह नियुक्ति परिषद में पदस्थ कर्मचारियों के वेतन आहरण, अत्यावश्यक कार्य, नागरिक सुविधाओ के मद्देनजर की गई है। पत्र में हवाला दिया गया है कि आदर्श आचार संहिता का उल्लघन करने व बिना अवकाश स्वीकृति के बाहर जाने पर सीएमओ रामशिरोमणि त्रिपाठी के निलंबन के चलते नियमित मुख्य नगर पालिका अधिकारी की पदस्थापना या नगर पालिका अधिकारी के बहाल होने तक मनोज कोरी अपने मूल कार्य के साथ-साथ मुख्य नगर पालिका अधिकारी के कर्तव्य का निर्वहन करेंगे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन