कारण बताओ नोटिस जारी, पढ़े पूरी खबर…..कटनी जिले के इन 4 जबाबदारों से क्यों मागा गया लिखित जबाब!

IAS Coaching

हाईस्कूल की परीक्षा में 30 प्रतिशत से कम परीक्षा परिणाम वाले 4 प्राचार्याे को कारण बताओ सूचना पत्र जारी

कटनी। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल की वर्ष 2024 में हाई स्कूल की मुख्य परीक्षा में उन्नत परीक्षा परिणाम तथा शैक्षणिक गुणवत्ता हेतु सार्थक प्रयास नहीं किये जाने के कारण जिले का परीक्षा परिणाम प्रभावित होने तथा 30 प्रतिशत से कम होने को लापरवाही तथा कर्तव्यों के प्रति उदासीनता मानते हुए जिला शिक्षा अधिकारी पी.पी.सिंह द्वारा जिले के चार शासकीय विद्यालयों के प्रभारी प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

इन्हें जारी हुआ नोटिस
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा कम परीक्षा परिणाम वाले जिन प्रभारी प्राचार्याे को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है उनमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरही का परीक्षा परिणाम 28.57 प्रतिशत होनें पर प्रभारी प्राचार्य रामचरित द्विवेदी, शासकीय हाई स्कूल देवरी मंगेला का परीक्षा परिणाम 22.22 प्रतिशत होने पर प्रभारी प्राचार्य आशुतोष तंतुवाय, शासकीय हाई स्कूल कोठी का परीक्षा परिणाम 18.75 प्रतिशत होने पर प्रभारी प्राचार्य बरन सिंह धुर्वे और शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सिनगौड़ी का परीक्षा परिणाम 20.54 प्रतिशत होने पर प्रभारी प्राचार्य ए.एन.द्विवेदी का नाम शामिल है।

तीन दिवस में लिखित प्रतिवाद प्रस्तुत करने के निर्देश

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा चारों प्रभारी प्राचार्यों को जारी कारण बताओ नोटिस में 30 प्रतिशत से कम परीक्षा परिणाम प्राप्त होने के कृत्य को मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम के तहत कदाचरण की परिधि में मानते हुए लिखित प्रतिवाद 03 दिवस की समयावधि में समक्ष में उपस्थित होकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। प्रतिवाद निश्चित समय में अथवा समाधान कारण नहीं पाये जाने पर संबंधितों के विरुद्ध एकपक्षीय कार्यवाही प्रस्तावित किये जाने का लेख किया गया। है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन