IAS Coaching
oppo_1026

जय-जय परशुराम के उद्घोष से गूंजती रही बरही

श्रीरामलला दरवार से निकाली शोभायात्रा, आकर्षण का केंद्र रही भगवान परशुराम की जीवांत झांकी

बरही/कटनी। अक्षय तृतीया के पुनीत मौके पर परम्परानुसार भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का प्रकटोत्सव बरही नगर में धूमधाम से मनाया गया। तहसील ब्राह्मण समाज बरही के तत्वाधन में श्रीरामलला मंदिर प्रांगण में पूजा-आरती व प्रसाद वितरण उपरान्त जीवांत झांकी के साथ नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई।

जय-जय परशुराम के गगनभेदी जयकारों के साथ समाज का हर वर्ग, हर तबका पूरे उमंग, उल्लास व उत्साह से सहभागिता निभाने पहुँचा हुआ था। ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी के साथ शोभायात्रा श्रीरामलला दरबार से प्रारम्भ होकर नगर के चौक बाजार, मेन मार्केट, कमानिया गेट, डोली रोड, सेंट्रल बैंक मार्ग, बजरंग मोहल्ला होते हुए राममंदिर प्रांगण वापस पहुँची, जहाँ  पूजा-आरती उपरान्त कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन