
आदर्श आचार संहिता के दौरान बड़ी पुलिस ने पकड़ी अत्यधिक मात्रा में साड़ी, जांच के बाद व्यापारी को किया सुपुर्द
कटनी पुलिस अधीक्षक महोदय अभिजीत कुमार रंजन के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय संतोष डेहरिया एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी महोदय पुलिस विजयराघवगढ के.पी. सिंह के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में बरही पुलिस के व्दारा आदर्श आचार संहिता के दौरान बरही पुलिस व्दारा अत्यधिक मात्रा परिवहन करते सड़ियो को पकड़ा गया।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक कटनी के व्दारा सभी थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया था कि आचार संहिता के नियमो का कडाई से पालन कराया जाना एवं आवागमन के माध्यम से रुपये पैसो बडी मात्रा में एवं चुनाव प्रचार को प्रभावित करने वाली वस्तुओ का परिवहन होने पर कठोर कार्यवाही की जाये जो वरिष्ट अधिकारियो के निर्देशन पर थाना बरही के व्दारा थाने के सामने वाहन चैंकिग के दौरान एक कार क्रमांक एमपी 21 सी. ए.9826 को रोककर चैक किया गया। जिसमैं कुल 110 नग साडिया पायी गई जिसकी कीमत करीब 77591/- रू.थी जिस संबंध में पूछतांछ करने पर व्यक्ति ने आशीष सोनी निवासी बरही को होना बताया। उक्त साडीयो के संबंध में पूंछने पर वैध दस्तावेज पेश करने पर उक्त साड़ीयो को जप्त कर मौके पर ही सुपुर्द किया गया।
कार्रवाई में इनकी रही भूमिका – इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह यादव , उप निरी. शैलेन्द्र सिंह सेंगर , उप निरी. विनोद कांत सिंह , प्र.आर. अजय पाठक , आर. अवधेश प्रताप सिंह , आर. जगत सिंह आर. विवेक श्रीवास्तव , सैनिक सत्य प्रकाश निगम , 








