
अवैध रूप से रेत का परिवहन करते पांच हाईवा वाहनों को माईनिंग विभाग के अधिकारियों ने पकडा,खनन माफिया में मचा हड़कंप 

उमरिया जिले के अमरपुर चौकी अंतर्गत सलैया में रेत के अवैध उत्खनन की शिकायत पहुंची भोपाल
उमरिया जिले मे रेत का अवैध परिवहन करते पांच हाईवा वाहनों को माईनिंग अधिकारियों ने पकड़ा है जिससे हड़कंप मचा है। प्राप्त जानकारी अनुसार उमरिया जिले के अमरपुर चौकी अंतर्गत सलैया गांव के महानदी में रेत का अवैध उत्खनन धनलक्ष्मी प्राइवेट लिमिटेड के ठेकेदारों के द्वारा किया जाता है। मुडगुडी निवासी अनूप त्रिपाठी ने मामले की शिकायत भोपाल सचिवालय में की इसके बाद जिले के माइनिंग अधिकारी सलैया गांव पहुंचकर दबिश देते हुए रेत भरे पांच हाईवा वाहनों को पकड़ा है। बताया गया कि वाहनों में रेत संबंधित कागजात नहीं थे सभी वाहनों को जप्त कर अमरपुर चौकी थाना परिसर में खड़ा कराया है वहीं कार्रवाई से हड़कंप मचा है। ग्रामीणों का आरोप है कि धनलक्ष्मी रेत ठेकेदार के गुंडे खुलेआम मनमाने तरीके से रेत का अवैध उत्खनन परिवहन करते हैं और क्षेत्र में गुंडागर्दी कर आतंक मचाते हैं जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना रहता है।
रेत का अवैध उत्खनन कर शासन को लगाया जा रहा चूना
उमरिया जिले में रेत के अवैध उत्खनन पर प्रशासन के द्वारा की गई बड़ी कार्रवाई से माफियाओं मे हड़कंप मचा है। वहीं अवैध उत्खनन व परिवहन की पोल खुलकर सामने आ गई है जिसमें रेत ठेकेदार अवैध उत्खनन व परिवहन कर शासन को जमकर चूना लगा रहे है लेकिन प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा था ग्रामीणों को शिकायत के बाद माईनिंग विभाग के द्वारा की गई कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा है।
माईनिंग विभाग की करवाई है वाहन पांच चौकी परिसर में खड़े हैं रेत संबंधित कागजात है या नहीं यह जांच के विषय है।
विजय सिंह
चौकी प्रभारी अमरपुर







