आदिवासी विधवा महिला का दबंगों ने जेसीबी मशीन लगाकर ध्वस्त कर दिया मकान,पीड़ित पहुंची बरही थाना की चौखट,पुलिस से की कार्रवाई की मांग,बरही थाना क्षेत्र के डेकरिया गांव का मामला

IAS Coaching

विधवा आदिवासी महिला का दबंगों ने जेसीबी लगाकर ध्वस्त कर दिया मकान

पीड़ित पहुंची बरही थाना की चौखट पुलिस से की कार्रवाई की मांग

बरही थाना क्षेत्र के डेकरिया गांव का मामला

बरही थाना क्षेत्र के डोकरिया मे एक आदिवासी विधवा महिला का दबंगों ने जेसीबी लगाकर मकान को ध्वस्त कर दिया है। बताया गया कि उसका पुत्र संतोष चौधरी 20 घर पर सो रहा था देर रात दबंगों ने उसे रस्सी से बांधकर खेत में फेंक दिया। और मकान को जेसीबी मशीन लगाकर ध्वस्त कर दिया। प्राप्त जानकारी अनुसार मानवती पति स्व रमेश चौधरी डोकरिया गांव मे वर्षों से मकान बनाकर रहती है। बरही निवासी ईश्वर दिन गुप्ता उसके मकान के पीछे लगभग 8 से 10 एकड़ जमीन खरीदा है। महिला का मकान सामने बना है जिससे वह परेशान करता है। वहीं दबंग ने पीड़ित को मकान हटाने के लिए कईबार कहा और बाद विवाद किया महिला ने मामले की शिकायत थाना में की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। गुरुवार की देर रात ईश्वरदिन गुप्ता,अमित गुप्ता सहित अन्य लोंगो ने जेसीबी मशीन लेकर पहुंचे और महिला का मकान गिरा दिया। पीड़ित महिला ने बताया कि घर गृहस्ती का सामान पूरी तरह से नष्ट हो गया है लाखों रुपए का नुकसान हुआ है अब मेरे रहने के लिए घर नही है खुले आसमान के नीचे रहूंगी। पीड़ित शिकायत लेकर थाने की चौखट पहुंची है वहीं पीड़ित महिला सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक थाने मे बैठी रही लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। थाना प्रभारी अरविंद चौबे ने महिला की व्यथा सुनकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Khabarmp24.com

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन