
बरही के सलैया में गोदाम की जांच करने पहुँचे तहसीलदार
कलेक्टर के निर्देश पर अवैध फटाका व्यापारियों और फटाका दुकानों की जांच
कटनी। मध्यप्रदेश के हरदा में पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में है। कटनी कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अवि प्रसाद ने जिले में राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को अवैध फटाका व्यापारियों और फटाका दुकानों की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है, जिसके बाद समूचे जिले में पटाखा दुकानों, गोदामों की सुरक्षा व्यवस्था की जाँच पड़ताल की जा रही है। बरही तहसील के सलैया में तहसीलदार नितिन पटेल ने राजस्व व पुलिस अमले के साथ पटाखा गोदाम की जांच करने पहुँचे।
वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से निर्देशप
कलेक्टर अवि प्रसाद ने बुधवार की सुबह वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार और टी आई को विस्तृत निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया भी वर्चुअली जुड़े रहे। गौरतलब है कि कलेक्टर श्री प्रसाद ने मंगलवार को ही आदेश जारी कर विस्फोटक अधिनियम और नियम का पालन कराने अनुविभाग, तहसील और थानावार अधिकारियों का दल गठित कर दिया था। जिसके बाद आज बुधवार की सुबह से ही समूचे जिले के अधिकारियों ने फटाका फैक्ट्रियों, और दुकानों की जांच पड़ताल में जुटे रहे।







