बेखौफ दौड रहे रेत भरे वाहन,नियमों की धज्जियां उडा रहे रेत माफिया,जिम्मेदार नही दे रहे ध्यान,बिना टीपी निकल रही रेत प्रशासन बना मूकदर्शक

IAS Coaching

बेखौफ दौड रहे रेत भरे वाहन,नियमों की धज्जियां उडा रहे रेत माफिया,जिम्मेदार नही दे रहे ध्यान

  • बिना टीपी निकल रही रेत प्रशासन बना मूकदर्शक

बरही नगर मे रेत भरे वाहन बेखौफ दौड रहे है और यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उडा रहे है। लेकिन इस पर रोक लगाने में प्रशासन मूकदर्शक दर्शक बना है। रेत भरे वाहनों मे जितनी छमता है कहीं उससे ज्यादा माल भरकर परिवहन किया जा रहा है लेकिन प्रशासन रोक नही लगा रहा है। बताया जाता है कि कटनी जिले के सीमा से लगे उमरिया जिले के मानपुर जनपद क्षेत्र अंतर्गत सलैया गांव से निकलने वाली जीवन दायनी पिपही नदी मे रेत का अवैध उत्खनन परिवहन बेखौफ चल रहा है। रेत माफिया शासन प्रशासन के मिली भगत में नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए नदी के बीच धार में पोकलेन मशीन लगाकर रात दिन रेत का अवैध उत्खनन मनमाने तरीके से करते है। रोजाना सैकड़ो ट्रक रेत नदी से निकालकर ट्रकों में भरकर दूसरे जिला परिवहन किया जा रहा है। बताया जाता है कि सलैया घाट मे रेत का उत्खनन चल रहा है पाली के पास स्थित टीपी देकर रेत का परिवहन किया जा रहा है शासन के आंख में धूल झोकर जमकर चूना लगाया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि माफिया ने प्रशासन से लंबी सेटिंग कर एनजीटी के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए नदी के बीच धार से रेत निकालते है। वहीं माफिया के गुर्गे बंदूक लेकर क्षेत्र में आतंक मचाते घूमते है जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना है इतना सब होने के बावजूद खनिज,राजस्व पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना है।

रेत के मनमाने खनन से नदियों पर बुरा असर,गांव का कम होगा जलस्तर

क्षेत्र में रेत के अवैध उत्खनन से एक ओर जहां नदियों का अस्तित्व खतरे मे है दूसरी ओर मनमाने तरीके से रेत के उत्खनन से नदियों के जलीय जीव जंतुओं पर बुरा असर पड़ा है तो वहीं ग्रामीणों के ट्यूबवेल व कुओं का जल स्तर कम हो जाएगा भीषण गर्मी के दौरान लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वहीं स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि नदी में मनमानी तरीके से रेत का उत्खनन कर बिना टीपी के परिवहन किया जा रहा है जिससे शासन को जमकर चूना लगाया जा रहा है लेकिन प्रशासन रेत के मनमाने खनन को रोकने मे नाकाम है।

✍️khabarmp24.khabarmp24.in

कटनी रिपोर्टर संदीप स्वर्णकार

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन