
करेला धान खरीदी केंद्र में खुले आसमान के नीचे रखी हजारों क्विंटल धान,बारिश से भीग कर हुई बर्बाद अव्यवस्थाओं की खुली पोल


(म प्र) कटनी जिले के बरही तहसील क्षेत्र के करेला गांव में सहकारी सहकारी समिति बरही के द्वारा धान की खरीदी की जा रही है लगभग 40 हजार क्विंटल धान खरीदी गई है। यहां हजारों क्विंटल धान खुले आसमान के नीचे रखी है जिम्मेदारों के लापरवाही के चलते खरीदी गई धान बारिश में भीग कर बर्बाद हो गई है। धान को ढकने के लिए कोई व्यवस्थाएं नहीं की गई ना ही तिरपाल लगाया गया जिसके कारण बारिश से हजार क्विंटल धान भीग कर बर्बाद हो गई है।
धान बेचने के बाद बरही का चक्कर लगा रहे किसान
करेला गांव में बरही सहकारी समिति के प्रबंधक खुद खरीद केंद्र प्रभारी बन बैठे हैं जिनके द्वारा धान की खरीद की जा रही है। करेला गांव के किसानों का कहना है कि केंद्र प्रभारी रमाकांत मिश्रा कई दिनों से खरीदी केंद्र नहीं पहुंच रहे उनके चहेतो के द्वारा धान की खरीदी की जाती है। वहीं धान बेचने के बाद पावती के लिए किसान उनके घर का चक्कर लगाते हैं। करेला गांव में धान बेचने वाले किसान सबह से शाम तक बरही उनके घर के बाहर बैठे रहते हैं जब तक उन्हें धान बेचने की पावती नहीं मिलती किसान बैठे रहता हैं। बताया जाता है कि बिना चाढोत्री लिए किसानों को पावती नही दी जाती है केंद्र प्रभारियों की मनमानी चरम पर है।
Khabarmp24 – रिपोर्टर:- संदीप स्वर्णकार कटनी







