शांति समिति की बैठक से जनप्रतिनिधियों ने बनाई दूरी!…मोहर्रम के मद्देनजर थाना प्रांगण बरही में सम्पन्न हुई बैठक

IAS Coaching

शांति समिति की बैठक से जनप्रतिनिधियों ने बनाई दूरी!
मोहर्रम के मद्देनजर थाना प्रांगण बरही में सम्पन्न हुई बैठक
बरही/कटनी। सत्य, न्याय, त्याग और मानवता की रक्षा के लिए संघर्ष का प्रतीक मोहर्रम हजरत इमाम हुसैन की शहादत का प्रतीक मोहर्रम/ ताजिया जुलुश को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार शाम थाना प्रांगण बरही में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ मोहर्रम कमेटी के प्रतिनिधियों, पार्षदों तथा समाज के गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।

26 जून को निकलेगा ताजिया जुलुश
बैठक में नायब तहसीलदार संतोष श्रीवास्तव, एसडीओपी वीरेंद्र धारवे, थाना प्रभारी अरविंद चौबे, नगर परिषद प्रतिनिधि एवं स्वच्छता प्रभारी तीरथ चतुर्वेदी (रिंकू), भाजपा बरही मंडल महामंत्री पी.डी. ताम्रकार, एल्डरमैन रजनीश नामदेव, नायुम खान पप्पू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
मोहर्रम समिति की ओर से पार्षद इकबाल पबार ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 जून को शाम 4 बजे नगर में मोहर्रम जुलूस निकाला जाएगा। वहीं तैयब नगर क्षेत्र में दो ताजियों की स्थापना की जाएगी तथा रात 11 बजे लंगर का आयोजन होगा। इसके अतिरिक्त ग्राम बुजबुजा एवं सिजहरा में भी ताजिया जुलूस का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

जनप्रतिनिधियों ने बनाई दूरी
बैठक में मोहर्रम के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल सुविधा तथा यातायात प्रबंधन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने सभी संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनप्रतिनिधियों की अनुपस्थिति बनी चर्चा का विषय
शांति समिति की बैठक में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा मोहर्रम कमेटी के प्रतिनिधि, मीडियाकर्मी तथा पार्षद हीरालाल महतेल, संतोष द्विवेदी और इकबाल पबार, मनोज रावत, प्रवीण त्रिवेदी डब्बू, भोला पटेल, अमरजीत ताम्रकार उपस्थित रहे। हालांकि नगर के अन्य जनप्रतिनिधियों की अनुपस्थिति लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शांति एवं सामाजिक सौहार्द से जुड़े ऐसे महत्वपूर्ण आयोजनों में जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी अपेक्षित रहती है। ऐसे में कई प्रमुख जनप्रतिनिधियों का बैठक से दूरी बनाए रखना विभिन्न सवालों को जन्म दे रहा है।
रिपोर्ट: आनंद सराफ़

Leave a Comment

[democracy id="1"]