
बरही के विजयनाथधाम में बसंत की बहार
विराट मेला का आगाज, उमड़ा आस्था का सैलाब
बरही/कटनी। ऋतुराज बसंत की बहार हर किसी को आकर्षित करती है। कटनी जिले के बरही स्थित विजयनाथधाम में बसंत की बहार का दृश्य और परिदृश्य जरा हटकर और अनूठा नजर आता है। हर वर्ग, हर तबक़ा यहां सज-संवर कर अपने परिवार और ईष्ट-मित्रों संग लुफ्त उठाने पहुँचता है, जहां विराजे भूत भावन भगवान शिवशंभु का दर्शन-पूजन आस्था, भक्तिभाव के साथ करने के उपरांत मेला में मनोरंजन करने जनसैलाब उमड़ता है। बसंत पंचमी के अवसर पर विजयनाथधाम में आस्था का सैलाब सुबह से ही उमड़ने लगा था। यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने बरही पुलिस का पेट्रोलिंग दस्ता मुस्तैद रहा।
बसंत का आगाज आज 3 सितंबर को होते ही सुबह से ही बरही के विजयनाथधाम में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओ ने भगवान विजयनाथ जी का सबसे पहले दर्शन-पूजन कर आज ही से शुरू हुए मेले का लुफ्त उठाने में जुट गए। बरही नगर ही नही समूचे अंचल से बड़ी संख्या में लोगो के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा।







