बरही में नवरात्र-दशहरा के दौरान पुख्ता इंतजाम बनाने पर हुआ मंथन…..थाना प्रांगण बरही में शांति समिति की बैठक में लिए निर्णय….बैठक में जेई की गैरमौजूदगी से भड़के पूर्व जनपद अध्यक्ष

IAS Coaching

नवरात्र-दशहरा के दौरान पुख्ता इंतजाम बनाने पर हुआ मंथन
थाना प्रांगण बरही में शांति समिति की बैठक में लिए निर्णय
बरही/कटनी। थाना प्रांगण बरही में नवरात्र, दशहरा महापर्व के दौरान क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने के लिए शांति समिति की बैठक का आयोजन रविवार शाम किया गया। बैठक में नपाध्यक्ष पीयूष अग्रवाल, तहसीलदार नितिन पटेल, थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह यादव, मुख्य नगर पालिका अधिकारी रामशिरोमणि त्रिपाठी, पूर्व जनपद अध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि लालजी मिश्रा, पूर्व नपा अध्यक्ष सतीश तिवारी, पूर्व उपाध्यक्ष राजेन्द्र सोनी की उपस्थिति में बैठक के दौरान दशहरा चल समारोह के उपरांत प्रतिमाओं का विसर्जन बरही नगर के पुराने तालाबा स्थित डंगी के अलावा कोनिया घाट में प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य जरुरी इंतजाम करने का निर्णय लिया गया, वही नवरात्र के दौरान नगर की साफ-सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने के साथ ही मढ़िया-देवालयों के आस-पास सुरक्षा के विशेष इंतजाम करने पर चर्चा हुई। बैठक में सरपंच तिमुआ तीरथ पटेल, सरपंच उबरा गजराज बागरी, पार्षद संतोष द्विवेदी, सरमन सोनी, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सचिन्द्र सिंह बघेल, प्रवीण त्रिवेदी डब्बू, नवल सिंह चतुर्वेदी, पी डी ताम्रकार, पत्रकार आनंद सराफ, संदीप स्वर्णकार, अजय वर्मा, नीरज तिवारी सहित समितियों के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।

जेई की मौजूदगी न होने पर भड़के पूर्व जनपद अध्यक्ष
शांति समिति की बैठक के दौरान बिजली के गुल होने का मुद्दा उछला। उपस्थित लोगों ने आग्रह किया कि त्योहार के दौरान बिजली गुल न हो, इसका ध्यान रखा जाए, लेकिन बैठक में विद्युत विभाग को कोई भी जिम्मेदार अधिकारी नही था, जेई प्रजापति भी की मौजूदगी नही थी, उनके बदले एक मीटर रीडर मौजूद था, तभी पूर्व जनपद अध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि लालजी मिश्रा दद्दा बोले क्या हमारी रीडिंग लेने आए हो, जेई किधर है, वे तहसीलदार को इसपर संज्ञान लेने की बात कही।

सड़क में बिछी निर्माण सामग्री होगी जब्त
नवरात्र के दौरान नगर की यातायात व्यवस्था में बाधा न आए, इसके लिए सड़क में बिछी हुई भवन निर्माण सामग्री जब्त करने के साथ जुर्माना लगाने पर चर्चा हुई, जिस पर सीएमओ श्री त्रिपाठी ने मुनादी कराने के निर्देश दिए, जिससे 3 अक्टूबर के पूर्व नगर की सड़कों में बिछी निर्माण सामग्री हट जाए, वही दशहरा तक सड़क और सड़क किनारे नया निर्माण प्रारम्भ न करने की भी ताकीद ठेकेदारों को दी गई, जिससे आवागमन पर विपरीत असर न पड़े।

पंडालों में वालिंटियर की मौजूदगी…
शांति समिति की बैठक में उपस्थित डीजे संचालकों को उत्तेजक गाने न बजाने की ताकीद दी गई, जबकि दुर्गा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए वालिंटियरो को हर हाल में तैनात रखने का निर्णय लिया गया, वही आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर सेफ्टी का भी इन्तजाम करने के निर्देश समितियों को दिए गए है। विवादित स्थलों में पंडाल न लगाने के भी निर्देश का पालन करने कहा गया है। गौरतलब है कि 3 अक्टूबर से नवरात्र महोत्सव का आगाज होगा

साउंड सिस्टम निर्देश के अधीन बजे
इस दौरान थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह यादव ने समिति के लोगो से पंडाल के अंदर रात्रि में सोने, अस्थायी बिजली के कनेक्शन लेने, विसर्जन के दौरान बच्चों को घाटों पर ना ले जाने के साथ ही नियत स्थान पर ही विसर्जन करने के साथ ही डीजे संचालकों से अपील की है कि माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अधीन साउंड सिस्टम का उपयोग करें इसके अलावा पुलिस प्रशासन ने सभी लोगों से शांति और सद्भाव के साथ आगामी त्यौहार को मनाने की अपील की है। बैठक में विभिन्न जनप्रतिनिधिगण सरपंच, पार्षद, दुर्गा समितियों के सदस्य, डीजे संचालक एवं मीडिया कर्मी उपस्थित रहे।

बरही में नही होगी रामलीला, फिर भी जलेगा रावण
बैठक के दौरान नपा अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल ने बताया कि इसबार रामलीला दशहरे में नही होगी, जबकि रावण को स्टेशन के प्रांगण में ही जलाया जाएगा, रावण को जलाने के लिए इसबार किराए के राम की व्यवस्था नगर परिषद करेगी। बैठक में रावण को इस बार खूबसूरत बनाने की भी बात रखी गई है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन