देखे वीडियो:- बरही में सुर्खियों में पीडी के दारू का मुद्दा…. खितौली में बारू से उपजा विवाद…कानून-व्यवस्था पर खड़ा हुआ सवाल

IAS Coaching
बरही क्षेत्र में सुर्खियां बटोर रहा दारू और बारू का मुद्दा
कटनी। पुलिस कप्तान अभिजीत कुमार रंजन जिले के थाना प्रभारियों को भले ही कानून-व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने, जनसंवाद स्थापित करने, अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए सख्त निर्देश दे रहे है, वावजूद इसके बरही थाना इलाके में दारू और बारू के अवैध कारोबार का मसला खूब सुर्खियां बटोर रहा है। शनिवार की दोपहरी बरही के खितौली चौकी अन्तर्गत मिड़की घाट में रेत के अवैध कारोबार को लेकर जमकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा की आक्रोशित ग्रामीणों ने रेत कंपनी के कर्मचारियों के बोलेरों वाहन में तोड़-फोड़ कर डाली, वही शुक्रवार को भाजपा मंडल बरही के महामंत्री पीडी ताम्रकार ने सीएम के नाम पत्र जारी कर  अवैध शराब कारोबार का मसला उठाकर कानून-व्यवस्था पर ही सवाल खड़े कर दिए। गत सप्ताह ग्राम डोकरिया के ग्रामीणों ने भी चौपाल लगाकर गांव में अवैध शराब की बिक्री बंद कराने की गुहार लगा डाली।
इन पर दर्ज हुआ मामला
  1. खितौली चौकी क्षेत्र में रेत के अवैध कारोबार को लेकर शनिवार की दोपहर नदी घाट में रेत ठेकेदार के आधा दर्जन कर्मचारी बोलेरो वाहन में सवार होकर  पहुँचे, जहाँ मौजूद जित्तू ठाकुर, गोलू ठाकुर, गौरव सोनी से कहा-सुनी हुई और देखते ही देखते मारपीट की स्थिति निर्मित हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने रेत ठेकेदार के कर्मचारियों के वाहन में भी तोड़फोड़ कर दी। इस विवाद की खबर लगते ही मौके पर खितौली चौकी पुलिस पहुँच गई। खितौली चौकी पुलिस ने रेत ठेकेदार के कर्मचारी  मोहम्मद सिकंदर की शिकायत पर जित्तू ठाकुर, गोलू ठाकुर, गौरव सोनी के विरुद्ध धारा 294, 323, 506, 427, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। यह विवाद रेत चोरी को लेकर उपजा था। हालांकि मौके पर रेत चोरी के संबंध में न तो ट्रेक्टर मिले और न ही कोई अन्य वाहन।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन