कटनी से बड़ी खबर……तात्कालीन सरपंच, उपयंत्री सहित रोजगार सहायक पर एफआईआर…करीब 32 लाख के गबन का मामला…बरही के सिविल न्यायालय का आदेश…कटनी के बड़बारा जनपद के ग्राम पंचायत कुआँ का मामला

IAS Coaching

सरपंच, रोजगार सहायक सहित उपयंत्री पर एफआईआर

कटनी। पंचायत में विकास कार्यो की राशि पर गबन करने के आरोप में पंचायत के तत्कालीन सरपंच प्रहलाद सोनी, रोजगार सहायक अतुल सिंह सहित तत्कालीन उपयंत्री अफरोज खान के खिलाफ धारा 409, 420, 467, 471, 120बी, 34 के तहत एफआईआर दर्ज करने के आदेश माननीय प्रथम श्रेणी न्यायधीश ने दिए है। यह पूरा मामला कटनी जिले के बड़बारा जनपद के ग्राम पंचायत कुआँ का है। सिविल न्यायालय बरही के प्रथम श्रेणी न्यायधीश श्री तरुणेंद्र प्रताप सिंह की अदालत ने बरही थाना पुलिस को 32 लाख 528 रुपए गबन के इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए है। गौरतलब है कि ग्राम पंचायत कुआँ में विकास कार्यो की राशि हजम करने के आरोप को लेकर पूर्व में धरना-प्रदर्शन भी किया गया था। जनपद से लेकर जिला पंचायत तक शिकायत भी की गई थी..जिस पर जांच भी हुई. लेकिन किसी भी तरह की कार्यवाई न होने से व्यथित कुआँ के ग्रामीण सुमन सिंह बैश ने 156(3) के तहत माननीय न्यायालय की शरण मे पहुँचे थे, जहां से आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए गए है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन