
सरपंच, रोजगार सहायक सहित उपयंत्री पर एफआईआर
कटनी। पंचायत में विकास कार्यो की राशि पर गबन करने के आरोप में पंचायत के तत्कालीन सरपंच प्रहलाद सोनी, रोजगार सहायक अतुल सिंह सहित तत्कालीन उपयंत्री अफरोज खान के खिलाफ धारा 409, 420, 467, 471, 120बी, 34 के तहत एफआईआर दर्ज करने के आदेश माननीय प्रथम श्रेणी न्यायधीश ने दिए है। यह पूरा मामला कटनी जिले के बड़बारा जनपद के ग्राम पंचायत कुआँ का है। सिविल न्यायालय बरही के प्रथम श्रेणी न्यायधीश श्री तरुणेंद्र प्रताप सिंह की अदालत ने बरही थाना पुलिस को 32 लाख 528 रुपए गबन के इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए है। गौरतलब है कि ग्राम पंचायत कुआँ में विकास कार्यो की राशि हजम करने के आरोप को लेकर पूर्व में धरना-प्रदर्शन भी किया गया था। जनपद से लेकर जिला पंचायत तक शिकायत भी की गई थी..जिस पर जांच भी हुई. लेकिन किसी भी तरह की कार्यवाई न होने से व्यथित कुआँ के ग्रामीण सुमन सिंह बैश ने 156(3) के तहत माननीय न्यायालय की शरण मे पहुँचे थे, जहां से आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए गए है।







