कटनी के इस मतदान केंद्र में मतदान दल का बारातियों की तरह हुआ अभिनंदन…मतदान केंद्र दुल्हन की तरह सजा…दुरुस्त व्यवस्था व स्वागत से मिट गई मतदान दल की थकान…

IAS Coaching

मतदान दल का बारातियों की तरह किया स्वागत
विजयराघवगढ़ के गौरहा मतदान केंद्र क्रमांक-50 की अपटूडेट व्यवस्था

कटनी। कलेक्टर अवि प्रसाद ने मतदान कराने रवाना हो रहे मतदान दलों को ‘आल द बेस्ट’ कह कर निर्वाचन कराने की अग्रिम शुभकामनाएं दीं, तो वही मतदान दल जब मतदान केंद्र पहुँचे तो उनका स्वागत बारातियों की तरह रोरी-चंदन, फूल-माला से किया गया। स्वागत सत्कार से अभिभूत मतदान दलों की पूरी थकान मिट ही गई और उनके चेहरों में खुशी का ठिकाना नही रहा।
यह सबकुछ देखने को मिला खजुराहो संसदीय क्षेत्र के कटनी जिले के विजयराघवगढ़ जनपद की ग्राम पंचायत गौरहा के मतदान केंद्र क्रमांक-50 में। यहां की सचिव रजनी परौहा ने अपनी सरपंच दीपा कृष्णधर बड़गैया एवं बीएलओ सत्यवती मिश्रा के साथ मतदान दल के पहुँचते ही उनका फूल-माला से आत्मीय अभिवादन किया। यहां संचालित मदर टेरेसा समूह द्वारा भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी उमंग से निभाई जा रही है। वही सारी व्यवस्थाएं अपटूडेट की गई है, जिससे मतदान दल व मतदाताओं को किसी भी तरह की असुविधा न होने पाए।

स्वागत के लिए सजा मतदान केंद्र

लोकतंत्र के इस महोत्सव को पूरे उत्साह के साथ सेलिब्रेट करने व मतदाताओं के स्वागत के लिए मतदान केंद्र को दुल्हन की तरह सजाया गया है। स्वागत द्वारा के साथ ही मतदान केंद्र को भी गुब्बारों से डेकोरेट किया गया है, वही सारी व्यवस्थाएं भी अपटूडेट किया गया है। ऐसा ही उत्साह जिले के अन्य मतदान केंद्रों में दिख रहा है। गौरतलब है कि कल 26 अप्रैल की सुबह से वोटिंग होनी है, उसके पूर्व सारे इंतजाम दुरुस्त किए जा रहे है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन