कलेक्टर के निर्देश के 12 घण्टे में दिखा असर…गुणवत्ताहीन बाउंड्री हटाने व नए सिरे से बनाने के दिए थे निर्देश, टूटने लगी बाउंड्री….. बरही तहसील के खितौली के छात्रावास परिसर में बाउंड्रीवाल निर्माण का मामला

IAS Coaching

कलेक्टर के निर्देश पर गिराई जा रही घटिया निर्माण की बाउंड्रीवाल

खितौली कन्या छात्रावास परिसर ने निर्माणधीन वाउंड्रीवाल का मामला

कटनी। बरही तहसील क्षेत्र के खितौली स्थित सुभाष चन्द्र बोस कन्या छात्रावास के निर्माणाधीन, गुणवत्ताहीन बाउन्ड्रीवाल को गिराने के निर्देश कलेक्टर ने कल ही गुरुवार को दिए थे और शुक्रवार की सुबह बाउंड्री गिराने का काम शुरू हो गया है, कलेक्टर ने नये सिरे से बाउंड्रीवाल बनाने के निर्देश दिए है।

कलेक्टर अवि प्रसाद ने गुरूवार को अपने भ्रमण के दौरान छात्रावास परिसर की सुरक्षा के लिए करीब 44 लाख रूपये की लागत से निर्माणाधीन बाउन्ड्रीवाल के निरीक्षण के बाद इसमें खराब गुणवत्ता की ईटों का प्रयोग पाये जाने पर 30 मीटर लंबी और 1.2 मीटर ऊंची निर्माणाधीन बाउन्ड्रीवॉल को ध्वस्त कर नवीन बाउन्ड्रीवाल बनाने के निर्देश दिए थे।
उन्होंने हिदायत दी थी की निर्माण कार्य की गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। स्थल पर मौजूद निर्माण एजेंसी परियोजना क्रियान्वयन ईकाई के कार्यपालन यंत्री एन.के.पोनीकर को भी निर्देशित किया था कि अच्छी गुणवत्तायुक्त ईटों से बाउन्ड्रीवाल का नये सिरे से निर्माण कराया जाये वे स्वयं भी बाउन्ड्रीवाल निर्माण कार्य की निगरानी करें। बहरहाल कलेक्टर ने निर्देश का असर 12 घण्टे के अंदर ही देखने को मिल रहा है, अब ठेकेदार पूरी दीवाल हटाएगा या फिर खानापुर्तु करेगा…इसकी भी सतत निगरानी के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

प्रदेश मेरिट में बरही की सरस्वती स्कूल और किड्स वे ने लहराया परचम *कक्षा 10वी की प्रदेश मेरिट में बरही का बढ़ा मान…. किड्स वे एकेडमी के छात्र आदित्य तिवारी सातवे…. सरस्वती स्कूल बरही के छात्र सौरभ मार्को प्रदेश मैरिट में आठवें स्थान पर*

प्रदेश मेरिट में बरही की सरस्वती स्कूल और किड्स वे ने लहराया परचम *कक्षा 10वी की प्रदेश मेरिट में बरही का बढ़ा मान…. किड्स वे एकेडमी के छात्र आदित्य तिवारी सातवे…. सरस्वती स्कूल बरही के छात्र सौरभ मार्को प्रदेश मैरिट में आठवें स्थान पर*