कटनी:- दृष्टि बाघित शिक्षक अशोक का अध्यापन कार्य देख मुरीद हुए कटनी के कलेक्टर अवि प्रसाद, बच्चों संग क्लारूम में बैठे कलेक्टर, हीरापुर कौड़िया पहुँचे थे कलेक्टर

IAS Coaching

*दृष्टिबाधित शिक्षक अशोक जगा रहे शिक्षा की अलख, संवार रहे छात्रों का जीवन*

*कलेक्टर श्री प्रसाद ने दृष्टिबाधित शिक्षक अशोक की अध्यापन शैली को सराहा*

कटनी। शिक्षक समाज का निर्माता होता है। इसलिये जो सम्मान शिक्षक का है, वह किसी अन्य को प्राप्त नहीं है। जिले में कुछ ऐसे शिक्षक हैं, जिन्होनें अपनी कार्य पद्धति से उदाहरण प्रस्तुत किये हैं।

कलेक्टर अवि प्रसाद को मंगलवार को भ्रमण के दौरान हीरापुर कौड़िया हाई स्कूल में ऐसे ही एक दृष्टिबाधित दिव्यांग माध्यमिक शिक्षक अशोक कुमार पेंड्रो मिले। जो छात्रों को बड़े ही सहज और सरल अंदाज में बेहतर तरीके से हिन्दी पढ़ाते हुए शिक्षा की रोशनी बिखेर रहे हैं। दोनों आंखो से नेत्रहीन होने के बाद भी शिक्षक अशोक छात्रों के बीच शिक्षा की अलख जगाते हुए ज्ञान की गंगा बहा रहे हैं। कलेक्टर श्री प्रसाद भी अशोक की अध्यापन शैली से खासे प्रभावित हुए और उन्हें अच्छे अध्यापन कार्य के लिये हाथ मिलाकर शाबाशी भी दी। कलेक्टर ने स्वयं कक्षा में छात्रों के साथ पीछे की बैंच पर बैठकर अशोक कुमार पेंड्रो के अध्यापन कार्य को देखा और उनकी शैली के मुरीद बन गये।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन