चीख रही महिला को बचाने पहुँचे सरपंच पर हमला…भालू का तांडव…. महिला को बचाने गए सरपंच सहित छह घायल….उमरिया जिला के गुरवाही में भालू का तांडव

IAS Coaching

भालू का तांडव
महिला को बचाने गए सरपंच सहित छह घायल
उमरिया जिला के गुरवाही में भालू का तांडव

मध्यप्रदेश के उमरिया जिला स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की सीमा से सटे ग्राम गुरुवाही में महिला के ऊपर जंगली भालू ने हमला कर दिया, जिसे बचाने पहुँचे सरपंच सहित 6 ग्रामीणों ने लहूलुहान कर दिया। घायलों को मानपुर अस्पताल के साथ उमरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि शकुंतला सिंह नामक महिला लकड़ी बिन रही थी, तभी उसपर भालू ने हमला किया, जिसके बाद वह चीखी तो पंचायत भवन में काम कर रहे सरपंच सहित अन्य चार अन्य लोग महिला को बचाने के लिए मौके पर पंहुच गए। खूंखार भालू ने सभी छह लोगों के ऊपर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।
हमले में घायल महिला का शंकुतला सिंह, सरपंच कृष्णपाल सिंह के अलावा राम सिंह, भगवतदीन, प्यारेलाल एवं अच्छे लाल शामिल हैं। सभी घायलों में से दो घायलों सरपंच कृष्णपाल समेत महिला शकुंतला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं बाकी अन्य चार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत