
करंट से ग्रामीण की मौत, शव रखकर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण
बड़वारा के भुड़सा गांव की घटना
कटनी। बड़वारा थाना इलाके के ग्राम भुडसा में करंट की चपेट में आने से एक ग्रामीण 28 साल दिलीप पिता दयाराम यादव की अकाल मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और मृतक के परिजनों ने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया। ग्रामीण विद्युत विभाग की लापरवाही पर विद्युत विभाग के अधिकारियो की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े है और प्रदर्शन कर रहे है।मौके पर बड़वारा थाना प्रभारी किशोर द्विवेदी पुलिस अमले साथ मुस्तैद रहे। प्रशासनिक आलाधिकारी पहुँचकर ग्रामीणों के आक्रोश को शांत कराने में जुटे हुए थे। बड़वारा में शव रखकर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप था कि विद्युत विभाग की घोर लापरवाही से ग्रामीण की मौत हुई है।
पोस्टमार्टम के बाद भी प्रदर्शन
बताया जा रहा है कि मृतक का पोस्टमार्टम कराने के उपरांत पुलिस ने बड़वारा से शव परिजनों के सुपुर्द भी कर दिया है। भुड़सा शव लेकर पहुँचे मृतक के परिजन के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण प्रदर्शन कर रहे है।







