लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान होते ही कटनी जिले में सार्वजनिक स्थलों से हटने लगे बैनर, पोस्टर….26 अप्रैल को खजुराहों संसदीय क्षेत्र में होगा मतदान

IAS Coaching

लोकसभा चुनाव का शंखनाद होने के साथ ही कटनी जिले के शहरी एवं नगरीय क्षेत्रों में संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत कार्यवाही प्रारम्भ हो चुकी है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश पर सार्वजनिक क्षेत्रो से बैनर, पोस्टर हटाने की कार्यवाही को अंजाम दिया जा रहा है। नगर परिषद कैमोर, ढ़ीमरखेड़ा सहित शहरी क्षेत्र में बैनर, पोस्टर हटाने में कर्मचारी जुट गए है।

7 चरणों में लोकसभा चुनाव का चुनाव सम्पन्न होगा। 19 अप्रैल से 1 जून तक सात चरणों में वोटिंग होगी, वही 4 जून को नतीजे घोषित होगें। पहला चरण 19 अप्रैल को जबलपुर, जबकि दूसरा चरण खजुराहो संसदीय क्षेत्र में 26 अप्रैल को वोटिंग होगी। इसके साथ ही टीकमगढ़, दमोह, सतना, रीवा, होसंगावाद एवं बैतूल में भी इसी दिन वोटिंग होगी। इसी तरह तीसरा चरण 7 मई, चौथा चरण 13 मई, पांचवा चरण 20 मई,छठा चरण 25 मई और आखिरी सातवां चरण – 1 जून को वोटिंग होगी।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन