
बरही के खन्ना गांव के खेतों में पहुँचे कलेक्टर का निरीक्षण
कटनी। रविवार की रात आसमान से बरसी आफत रूपी ओलो से फसल नुकसान की मैदानी हकीकत जानने सोमवार की सुबह साढ़े 9 बजे कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद आला-अधिकारियों के साथ बरही के खन्ना गांव पहुँचे, जहां उन्होंने खेत मे जाकर फसल नुकसान का जायजा लेने के साथ ही किसानों से संवाद स्थापित किया।
कलेक्टर श्री प्रसाद ने इसके पूर्व बड़वारा तहसील के ग्राम भदौरा निरीक्षण किया। बरही तहसील के ग्राम खन्ना बंजारी में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ खेतों में पहुंचकर बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि के प्रभावित फसलों का निरीक्षण करने खन्ना बंजारी के कृषक नीलेश सिंह के खेत पहुंचे।
यहां के कृषक नीलेश सिंह एवं सरपंच हरिहर पटेल सहित जनप्रतिनियों ने बताया की यहां ओले गिरे है लेकिन फसलों को क्षति नहीं हुई है।







