
कटनी। जिले के बरही/बड़वारा वनपरिक्षेत्र के कुआँ जंगल में बाघ ने चरवाहे पर हमला कर घायल कर दिया। घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरही में भर्ती कराया गया है।
बताया गया है की बाघ के हमले में घायल हुआ युवक रजनीश पिता मुन्ना यादव कुआं गांव का रहने वाला है, जो
मवेशी चराने जंगल की ओर गया था, तभी झाड़ियों में छिपे बाघ ने हमला कर दिया। यह घटना बुधवार की दोपहर करीब 1 बजे की है। युवक ने शोर मचाया तो ग्रामीण दौड़े।
घायल युवक को वन विभाग के बीट प्राभारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरही में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।







