
बाघ के हमले से फिर हुई गाटा निवासी एक चरवाहे की मौत। उमरिया/एमपी
बाँधवगढ टाइगर रिसर्व में बाघ ने चरवाहे पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया है। यह घटना मानपुर बफर परिक्षेत्र के मझखेता से लगे जंगल की है। 6 माह के अंतराल में बाघ के हमले से अब तक 7 लोगों की जान जा चुकी है।
उमरिया जिले के बाँधवगढ टाइगर रिजर्व के बाघ अब मानव जीवन के लिए खतरा बनते जा रहे है,अप्रैल माह से अब तक हुई बाघ के हमले की घटनाओं में टाइगर रिजर्व के कोर एरिया से लगे गांवों के सात ग्रामीणों की जान जा चुकी है ताजा मामला गांधी जयंती 02 अक्टूबर का है जहां मानपुर बफर परिक्षेत्र के मझखेता गांव से लगे भुरकुल हार जंगल मे 64 वर्षीय वृद्ध का शव मिला है मृतक की पहचान ग्राम गाटा निवासी राम मिलन चौधरी पिता सेमालि के रूप में हुई। मृतक 1 अक्टूबर को घर से जंगल मवेशी चराने गया था, जहां बाघ के हमले का शिकार हो गया,घटना की जानकारी के बाद पार्क प्रबंधन की टीम मौके पर पंहुचकर कार्यवाई में जुट गई है।







