कटनी के बरही में बड़ा हादसा
बस की चपेट में बाइक, स्कूटी, कार, ठेला-टपरा
लोगों ने भागकर बचाई जान, बेलगाम यातायात का परिणाम
#हादसा
#Accident
#katnidiaries #mpnews Khabar Mp24 #katnipolice
हादसा
बरही/कटनी। बुधवार की दोपहर बरही के डेंजर जोन पुराने बस स्टैंड में बड़ा हादसा हो गया। बस की चपेट में 1 बाइक, 1 स्कूटी, 1 ठेला, 1 टपरा आ गया, तो वही खड़ी कार भी बस की ठोकर से क्षतिग्रस्त हो गई। लोग जान बचाकर भागे। इस हादसे में कोई जनहानि नही हुई, लेकिन मंजर भयानक था। हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। बेलगाम यातायात व्यवस्था का आलम यह है कि जान जोखिम में डालकर यहां ठेला-टपरा की दुकानें सजी रहती है, वाबजूद इसके जिम्मेदार अनदेखी कर रहे है। बताया गया है कि टपरा आज बंद था, फल का ठेला सजा था दुकानदार बस आते देख भाग गया। बहरहाल इस हादसे के बाद भी प्रशासन ने सतर्कता नही बरती और यातायात को सुचारू करने में रुचि नही दिखाई तो किसी दिन यहां लाशें बिछी मिलेगी…