कटनी के बरही में व्यापारी के घर दिनदहाड़े चोरी, 80 हजार नकद सहित लाखों के सोने-चांदी के जेवर ले उड़े चोर

IAS Coaching

बरही में व्यापारी के घर दिनदहाड़े चोरी, 80 हजार नकद सहित लाखों के सोने-चांदी के जेवर ले उड़े चोर


बरही/कटनी। नगर के खितौली मार्ग स्थित व्यापारी प्रमोद लखेरा के घर में दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। अज्ञात चोरों ने घर के पीछे के दरवाजे का कुंदा काटकर प्रवेश किया और नगद राशि सहित लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार को प्रमोद लखेरा किसी कार्य से खितौली गए हुए थे, जबकि उनकी पत्नी बरही स्थित दुकान पर थीं। इसी दौरान सुबह लगभग 11:30 बजे से शाम 5 बजे के बीच चोरों ने सुनसान घर को निशाना बनाया। बदमाशों ने घर में रखी अलमारी और पेटी के ताले तोड़कर 80 हजार रुपये नकद, करीब 10 से 15 तोला सोने के आभूषण (तीन हार, चूड़ियां, कंगन सहित अन्य जेवर) तथा लगभग 5 से 6 किलो चांदी के आभूषण चोरी कर लिए।
शाम करीब 5 बजे जब प्रमोद लखेरा की पत्नी घर पहुंचीं तो पीछे का दरवाजा खुला मिला और घर का सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद तत्काल बरही पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर रात करीब 9 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
व्यापारियों में आक्रोश, पुलिस से शीघ्र खुलासे की मांग
घटना की जानकारी मिलते ही नगर के व्यापारी बड़ी संख्या में बरही थाना पहुंचे और पुलिस से चोरों की जल्द गिरफ्तारी तथा चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से व्यापारियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
दूसरे दिन पहुंची डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम
घटना के अगले दिन कटनी से डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और पुलिस ने अज्ञात आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही से बड़ी खबर….छात्रावास की दो छात्राओं के कथित अपहरण से सनसनी… पीड़िताओं का आरोप- नकाबपोश युवकों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर बरही लाया….खितौली के सुभाषचंद्र बोस छात्रावास का मामला… पुलिस जांच में मामला निकला साजिश, बालिकाओं ने खुद रची थी कहानी हॉस्टल से भागने के लिए 7वी पढ़ने वाली छात्राओं की साजिश

कटनी के बरही से बड़ी खबर….छात्रावास की दो छात्राओं के कथित अपहरण से सनसनी… पीड़िताओं का आरोप- नकाबपोश युवकों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर बरही लाया….खितौली के सुभाषचंद्र बोस छात्रावास का मामला… पुलिस जांच में मामला निकला साजिश, बालिकाओं ने खुद रची थी कहानी हॉस्टल से भागने के लिए 7वी पढ़ने वाली छात्राओं की साजिश