कटनी के बरही में सचिव संघ अध्यक्ष राममित्र के घर हुई चोरी वारदात के 3 दिन की मिन्नत और सिफारिस के बाद बरही पुलिस ने दर्ज की FIR 8 लाख की चोरी में पुलिस ने 80 हजार दर्शाया

IAS Coaching

कटनी के बरही में सचिव संघ अध्यक्ष राममित्र के घर हुई चोरी

वारदात के 3 दिन की मिन्नत और सिफारिस के बाद बरही पुलिस ने दर्ज की FIR

8 लाख की चोरी में पुलिस ने 80 हजार दर्शाया

कटनी के बरही थानाक्षेत्र के ग्राम खन्ना में सचिव संघ अध्यक्ष राममित्र पटेल के घर 11 जून को दिनदहाड़े चोरी की वारदात के तीसरे दिन 13 जून को बरही पुलिस ने 8 लाख की चोरी के मामले में महज 80 हजार रुपए कीमती सामान चोरी होने की रपट लिखी है, वे भी दबाव के बाद। वारदात के 3 दिन तक पीड़ित सचिव थाना का चक्कर काटता रहा और पुलिस उसे भटकाती रही।

कटनी। जनपद बड़वारा के सचिव संघ अध्यक्ष राममित्र पटेल के ग्राम खन्ना स्थित सूने मकान में दिनदहाड़े सेंधमारी करते हुए अज्ञात चोरों ने 25 हजार नगदी सहित करीब 8 लाख कीमती सोने चांदी के गहने पार कर दिए। चोरी की इस वारदात की रिपोर्ट लिखवाने के लिए पीड़ित राममित्र को बरही पुलिस से बड़ी आरजू, मिन्नत करनी पड़ी, फिर बाद में राजनीतिक दबाब के बाद पुलिस ने तीसरे दिन एफआईआर दर्ज करने मजबूर हुई, वही 8 लाख कीमती सामान चोरी को महज 80 हजार कीमत की चोरी होना दर्ज किया गया।

वारदात के संबंध में बरही थानाक्षेत्र के ग्राम खन्ना निवासी सचिव राममित्र पटेल ने बताया कि वह 11 जून की सुबह करीब साढ़े 10 बजे अपनी पत्नी लक्ष्मी पटेल का इलाज कराने घर मे ताला लगाकर कटनी गया हुआ था। रात करीब 8 बजे जब वह वह कटनी से लौटा तो दरबाजे का ताला टूटा हुआ था, कमरे में रखे आलमारी का लॉकर टूटा हुआ था, यह नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। आलमारी में रखे 25 हजार रुपए नगद, 5 तोला सोने के गहने और 10 चाँदी के सिक्के गायब थे, पीड़ित तत्काल बरही थाना पहुँचा और वारदात की जानकारी दी।

*लौटो और 112 में काल करो*
बरही थाना पहुँचे पीड़ित राममित्र को पुलिस ने समझाइस दी कि पहले घर लौटो और वहां से 112 में कॉल करो, तब पुलिस घटना के मुआयना करने पहुँचेगी, काल करने के बाद रात बजे 12 पुलिस पहुँची और मौका देखकर लौट गई, पीड़ित एफआईआर दर्ज कराने पहुँचा तो उससे लिखित शिकायत ले ली गई।

*सिफारिस के बाद 13 जून को दर्ज हुई रिपोर्ट*
पीड़ित राममित्र पटेल ने बताया कि वह एफआईआर दर्ज कराने दूसरे दिन 12 जून को पहुँचा, उसे लौटा दिया गया, फिर 13 जून को फिर वह पहुँचा तो फिर बहाने बाजी की जा रही थी, काफी मिन्नत, आरजू के बाद भी रिपोर्ट नही लिखी गई, तब मजबूर होकर पीड़ित ने नेता जी के पीए को फोन लगाया, जिसके बाद चोरी की इस वारदात की रिपोर्ट बरही पुलिस ने 13 जून को दर्ज करने मजबूर हुई। 5 तोला सोना, 10 चाँदी के सिक्कों और 25 हजार रुपए नगदी चोरी होने की कीमत क्या महज 80 हजार की कीमत आंकी जाएगी, यह भी विचारणीय पहलू है। बहरहाल तीसरे दिन ही सही, राजनीतिक दबाव में ही सही बरही पुलिस में मामला दर्ज तो किया, लेकिन सवाल वही चोर कब पकड़े जाएंगे!।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन