कटनी के बरही में तनाव….क्रशर प्लांट की जमीन में अधिपत्य को लेकर उपजा विवाद… बरही के जाजागढ़-ददरा में गहमा-गहमी का माहौल… महालक्ष्मी मिनरल्स और अवस्थी क्रशर प्लांट का मामला…. विवाद की खबर मिलते ही मुस्तैद हुई बरही पुलिस

IAS Coaching

क्रशर प्लांट की जमीन में अधिपत्य को लेकर उपजा विवाद
बरही के जाजागढ़-ददरा में गहमा-गहमी का माहौल
महालक्ष्मी मिनरल्स और अवस्थी क्रशर प्लांट का मामला
विवाद की खबर मिलते ही मुस्तैद हुई बरही पुलिस

कटनी/बरही। जमीन के टुकड़े में अधिपत्य को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो गई है। विवाद का यह मामला कटनी जिले के बरही थानाक्षेत्र के ग्राम जाजागढ़-ददरा में संचालित महालक्ष्मी मिनरल्स एन्ड माइंस और अवस्थी क्रशर प्लांट ग्रुप के मध्य बढ़ा है। सोमवार की रात करीब साढ़े 7 बजे रास्ता अवरुद्ध करने से जमकर बहस और झूमाझटकी होने की खबर है। बताया गया है कि विवाद की खबर लगते ही मौके पर बरही थाना के टीआई अरविंद चौबे अपने पुलिस अमले के साथ पहुँचकर विवाद की स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे हुए है। खबर यह भी है कि क्रशर प्लांट और ऑफिस में जाने वाले मार्ग में मलवा डालकर अवरुद्ध करने से दोनों पक्षों में गहमा-गहमी का माहौल निर्मित हो गया। बरही के जाजागढ़ में उपजे विवाद की खबर कैमोर, विजयराघवगढ़ और कटनी तक पहुँच गई और देखते ही देखते दोनों पक्षों के समर्थक भी मौके पर बड़ी संख्या में एकत्रित होने लगे। इस विपरीत स्थिति से निपटने टीआई अरविंद चौबे ने मोर्चा संभाल लिया था और खबर लिखे जाने तक रात साढ़े 10 बजे तक मौका स्थल पर ही डटे हुए थे और दोनों पक्षो में सुलह कराने में जुटे हुए थे। बताया गया है कि खसरा नंबर 1044, 1059 के अंशभाग में निकले मार्ग में जेसीबी से मलबा डालकर अवरुद्ध किया गया। बहरहाल इस घटनाक्रम के बाद तनाव की स्थिति निर्मित है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन