उमरिया जिले के पलझा और घुनघुटी लूट का बरही से तार… बरही का बंटी इंदवार थाना से कैसे लापता हुआ!….बरही पहुँची इंदवार पुलिस से व्यापारी पूछ रहे कहां है बंटी!…. लूट का माल खरीदने के आरोप में इंदवार थाना ले गई थी पुलिस…चिमटा और रैपुरा के है लुटेरे…

IAS Coaching

बरही का बंटी इंदवार थाना से कैसे लापता हुआ!

बरही पहुँची इंदवार पुलिस से व्यापारी पूछ रहे कहां है बंटी!

लूट का माल खरीदने के आरोप में इंदवार थाना ले गई थी पुलिस

पलझा और घुनघुटी में सराफा कारोबारी से हुई लूट से जुड़ा है तार

इंट्रो:-उमरिया जिले के ग्राम पलझा और घुन घुटी क्षेत्र में सराफा कारोबारी से लूट हुई। 3 लुटेरों को पाली पुलिस ने पकड़ा, जिन्हें जेल भेजा गया, रिमांड में इंदवार पुलिस 2 लुटेरों को लेकर आई, जिन्होंने पलझा के कारोबारी से लूट कबूल करते हुए लूट के माल बरही में बेचने की जानकारी दी। इंदवार पुलिस लूट का माल खरीदने के आरोप में बरही के सराफा कारोबारी बंटी को ले गई, जो दूसरे दिन थाना से लापता हो गया, अब बरही के लामबंद व्यापारी इंदवार पुलिस से बंटी कहां है कि जानकारी मांग रहे है, आखिर बंटी को कौन ले गया….

उमरिया/कटनी। सराफा कारोबारी अनुराग उर्फ बंटी पिता रामदीन ताम्रकार उमरिया जिले के इंदवार थाना से बुधवार की दोपहर रहस्यमय तरीके से लापता होने और इंदवार पुलिस की बरही में फिर दबिश देने के बाद माहौल गर्म हो गया। बंटी के परिजन और एकजुट हुए सराफा कारोबारी, बरही के व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए थाना बरही के टीआई अरविंद चौबे को ज्ञापन सौपकर इंदवार पुलिस पर बंटी को अगवा करने और लापता कराने का आरोप मढ़ा। बरही में दिनभर यह मुद्दा छाया रहा। बंटी को इंदवार पुलिस मंगलवार की शाम करीब 4 बजे लूट का माल खरीदने के आरोप में बिना स्थानीय थाना पुलिस को सूचित किए ही ले गई थी, जहां से वह बुधवार की दोपहर रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। उमरिया जिले के पलझा और घुनघुटी क्षेत्र में सराफा कारोबारी से हुई लूट का तार इस पूरे घटनाक्रम से जुड़ा है।

*पलझा के व्यापारी से हुई थी लूट*
गत 2 मई को उमरिया जिले के इंदवार थानाक्षेत्र के ग्राम पलझा के सराफा कारोबारी संतोष सोनी से लूट की वारदात हुई थी। बाइक सवार अज्ञात आरोपियों ने सोना-चांदी के आभूषण से भरा बैग छीनकर फरार हो गए थे। करीब 5 किलो चांदी और 30 ग्राम सोने के जेवर व नगदी बैग में था।

*घुनघुटी के चौरी में हुई लूट में दबोचे गए थे लुटेरे*
ग्राम पलझा के सराफा कारोबारी से लूट के बाद लुटेरों ने 1 सप्ताह बाद उमरिया जिले के पाली थानाक्षेत्र के घुनघुटी के चौरी गांव के सराफा कारोबारी के साथ इसी अंदाज में लूट की घटना के अंजाम दिया, पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर ग्रामीणों के सहयोग से 3 लुटेरों को दबोच लिया था, जबकि 2 फरार हो गए थे। पाली पुलिस की सख्ती के बाद लुटेरों ने पलझा के व्यापारी से लूट करने की वारदात को कबूल लिया था।

*लूट का माल बंटी से हुआ बरामद*
इस पूरे घटनाक्रम के सम्बंध में इंदवार चौकी के एसआई सूर्यपाल सिंह के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक लूट के आरोपी चिमटा निवासी नागेश बसदेवा, रैपुरा निवासी सत्यम माझी और एक नाबालिक पकड़े गए थे, जबकि 2 अन्य आरोपी फरार है। लुटेरे ने लूट का माल बरही के सराफा कारोबारी को बेच दिया था, जिसकी पूछताछ के लिए बरही के व्यापारी अनुराग उर्फ बंटी पिता रामदीन ताम्रकार को थाना लाया गया था, लूट का माल लगभग 1 किलो चांदी और करीब 12 ग्राम सोना के जेबर भी बरामद किया गया। बुधवार की दोपहर बंटी थाना से अचानक लापता हो गया, जो थाना के सीसीटीवी फुटेज में अकेले जाते हुए दिखाई दे रहा है, इस दौरान व्यापारी के परिजन और सहयोगी भी थाना आए हुए थे।

*लूट का माल में फंसा पेच*
वही इस पूरे मामले में सराफा कारोबारी के परिजनों का आरोप है कि बिना वारंट, बिना स्थानीय पुलिस को सूचित किए इंदवार थाना पुलिस बंटी को उठाकर ले गई और उसे लापता कर दिया गया। चर्चा यह भी है कि बंटी ने लूट का माल खरीदा नही था, उसे लुटेरे ने गहन रखा था, जिसका रिकार्ड भी उसके पास था। बहरहाल पूरे घटनाक्रम में बंटी के लापता होने से बरही के कारोबारी आक्रोशित है और इंदवार पुलिस पर अगवा करने का आरोप लगा रहे है। व्यापारियों का यह भी आरोप है कि थाना 24 घण्टे बंटी को रखने के बाद भी यदि वह आरोपी था तो कार्यवाई क्यों नही कि गई, बंटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए उसका पता लगाने की मांग की जा रही है।

*क्या लालच में आ गई इंदवार पुलिस!*
सबसे बड़ा सवाल जब इंदवार पुलिस ने बुधवार को ही लूट का माल बरामद कर लिया था तो रातभर बंटी को थाना में रखने के बाद भी किसी तरह की कार्यवाई क्यों नही की, न तो माल की जब्ती बनी और न ही उसे आरोपी बनाया गया, क्या पुलिस लालच में आकर सौदेबाजी कर रही थी, बहरहाल इंदवार पुलिस अपने ही जाल में फंस कर रह गई है, अब बंटी का थाने से लापता होना रहस्य बना हुआ है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन