
- शहडोल जिले में ईट खरीदी फर्जीवाड़ा
- ढाई हजार ईंटें, सवा लाख में खरीदी
- समूचे प्रदेश में सुर्खियों में शहडोल की ईट
एमपी के शहडोल जिलेमें जैतपुर जनपद पंचायत से अजब-गजब फर्जीवाड़ा हुआ है। ढाई हजार ईंटें 1 लाख 25 हजार रुपए में खरीदी गईं। पंचायत का यह बिल देखकर हर कोई हैरान है और यह मुद्दा समूचे प्रदेश में सुर्खियों में बना हुआ है। खबर के बाद कलेक्टर ने एसडीएम को जांच के निर्देश दिए है।







