
बरही में शुक्रवार की रात 3 मोबाइल छीनकर भागे बाईक सवार
मोबाइल छीनकर भागने की खबर से बरही में भय और दहशत का आलम
कटनी। जिले के बरही नगर में अब मोबाइल चोर गिरोह सक्रिय हो चुका है। खबर है कि शुक्रवार की रात बाईक सवार अज्ञात चोरों ने 3 युवकों से मोबाइल छीनकर भाग निकले, चोर बरही में वारदात को अंजाम देकर उमरिया जिले में प्रवेश कर गए, जिनका पीछा करते हुए बरही पुलिस भी रात में ही पहुँच गईं थी। बहरहाल चोरी हुए मोबाइल अभी तक बरामद नही हुए है, फिर भी बरही पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है। दावा किया जा रहा है की इस मामले का जल्द ही खुलासा भी होगा. माजरा चाहे जो भी है बरही नगर में इस तरह मोबाइल छीनकर चोरी की वारदात की खबर के बाद भय और दहशत का आलम है।







