
कटनी के बरही थाना में ग्रामीणों का हंगामा
कुठिया मोहगवा के ग्रामीण जबलपुर से शव लेकर पहुँच गए थाना
वीडियो वायरल होने और एसपी से शिकायत के 8 दिन बाद दर्ज हुआ था मारपीट का मामला
इलाजरत युवक की मौत होने पर आक्रोशित हुए ग्रामीण
आरोपियों की गिरफ़्तारी और सरकारी जमीन से घर बेदखल करने की मांग
लापरवाह पुलिस और डॉक्टर के खिलाफ कार्यवाई की भी माँग

बरही/कटनी। जबलपुर में इलाज दौरान आज सुबह कुठिया मोहगवा के युवक की मौत होने के बाद शव लेकर परिजन और सैकड़ो ग्रामीण बरही थाना पहुँचे गए, जहाँ मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने के साथ ही सरकारी जमीन में बने आरोपियों के मकान को जमीदोज करने की मांग कर रहे हैं। वही इस विवाद पर पर्दा डालने वाले डॉक्टर और पुलिस के खिलाफ भी कार्यवाई करने की मांग की जा रही हैं। गत 14 जुलाई को बरही थाना के ग्राम कुठिया मोहगवा गाँव में उमादत्त उपाध्याय को उसी के पड़ोसी से कटहल के झाड़ को काटने पर विवाद उपजा था। आरोपीरा जकुमार पिता संतोष काच्छी, संतोष पिता रिसाई काच्छी, पुष्पा पति संतोष काच्छी ने एकराय होकर उमा दत्त की बेदम पिटाई कर दी थी। आरोप हैं की पुलिस ने पीड़ित की शिकायत नही दर्ज कीथी, घटना 2 दिन बाद महज एन सी आर काटते हुए बरही पुलिस ने खानापूर्ति कर दी थी। घटना का वीडियो वायरल होने एसपी कटनी तक शिकायत पहुँचने के बाद मजबूर बरही पुलिस ने महज मारपीट का मामला कायम किया था, जबकि पीड़ित के पेट की नसों में संघतिक चोटे थी, जिसका उपचार कटनी में चल रहा था, हालत और भी गंभीर होने पर उसे गत 22 जुलाई को जबलपुर में भर्ती कराया गया था, जहाँ आज 6 अगस्त की सुबह इलाज दौरान उसकी सांस थम गईं। आरोप हैं की मुलाहिजा में बरही के डॉक्टर नेमामूली चोट लिखी थी। पूरे मामले में लापरवाही करने वाली पुलिस और डॉक्टर के खिलाफ कार्यवाई करने की मांग पीड़ित परिजन कर रहे थे। आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज कराने की माँग की जा रही थी।







