कटनी के बरही से गायब गल्ला व्यापारी का शव बरामद करने में मिली सफलता…. बाणसागर जलभराव क्षेत्र के खजूरा नाला के पास बरामद हुआ शव… एनडीआरएफ की टीम जलभराव क्षेत्र में सुबह से कर रही थी तलाश

IAS Coaching

गायब गल्ला व्यापारी का आपरेशन सर्चिंग अभियान को मिली सफलता

बरही से लापता गल्ला व्यापारी का शव बरामद

बाणसागर जलभराव क्षेत्र से बरामद हुआ शव

कटनी/बरही। बुधवार की सुबह दुकान से किसी काम के लिए बाइक में सवार होकर निकला बरही का गल्ला व्यापारी शारदा अग्रवाल पिता रामप्रसाद उम्र लगभग 55 वर्ष का शव बाणसागर जलभराव क्षेत्र से पुलिस बरामद कर लिया है। उसकी बाइक पुलिस ने रात में ही बाणसागर के जलभराव क्षेत्र कुटेश्वर माइंस मार्ग स्थित खजूरा नाला के पास से बरामद किया था, जिसके बाद आज सुबह से ही एन डी आर एफ कटनी की टीम वोट के सहारे सर्चिंग में जुटी हुई थी, मौके पुलिस और प्रशासनिक महकमा मुस्तैद था।सुबह से जारी सर्चिंग टीम को शाम करीब 5 बजे शव बरामद करने में सफलता मिली। पुलिस की माने तो प्रथम दृष्टया का आत्महत्या का मामला है। शव का मौके पर पंचनामा कार्यवाही की जा रही है।

लापता गल्ला व्यापारी के परिजनों ने कल ही उसके गायब होने की सूचना दे दी थी।

बाइक बरामद होने के बाद बरही थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह यादव अपने पुलिस अमले के साथ आपरेशन सर्चिंग में जुट गए, किसी अनहोनी के मद्देनजर बरही पुलिस ने कटनी से गोताखोर टीम भी बुला लिया, जो खजुरा नाला के पास बाणसागर जल भराव क्षेत्र में सर्च करने में सुबह से जुटी हुई थी।

*दुकान आ जाइए, कही जाना है मुझे*
बुधवार की सुबह रोज की तरह गल्ला व्यापारी शारदा अग्रवाल घर से अमरपुर मार्ग स्थित अपनी दुकान पहुंचा था और करीब 10 बजे से घर बेटी को काल किया की दुकान आ जाओ, मुझे कही जाना है, अपनी बाइक में सवार होकर दुकान से रवाना हुआ था और वापस नही आया, जिसकी बाइक रात खजूरा नाला के पास मिली। बाइक के आधार पर
बरही पुलिस और प्रशासनिक अमला उसी स्थल पर संदेह के आधार पर सर्चिंग अभियान चलाया, जिसमे खासी मशक्कत के बाद सफलता मिली है। व्यापारी ने आत्मघाती कदम उठाया या किसी अनहोनी का शिकार हुआ, यह जांच उपरांत ही क्लियर होगा।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन