बैंक से घर जा रहे वृद्ध से 5 लाख की लूट… कटनी के बहोरीबंद थाना इलाके की सनसनीखेज वारदात…आधा दर्जन बदमाशो ने दिया वारदात को अंजाम…जांच में जुटी पुलिस

IAS Coaching

बैंक से घर जा रहे वृद्ध से 5 लाख की लूट

कटनी के बहोरीबंद थाना इलाके की सनसनीखेज वारदात

कटनी। बहोरीबंद थाना क्षेत्र के ग्राम ककरेहटा पुल के पास बाइक सवार वृद्ध के साथ आधा दर्जन युवकों के द्वारा लूट किए जाने की घटना सामने आई है।  पीड़ित भवन निर्माण कराने के लिए बैंक से रुपए निकाल कर घर वापस जा रहा था, तभी रास्ते में रात करीब साढ़े 7 से 8 बजे के बीच ककरहटा पुल के पास 6 बदमाशों ने उसे रोक लिया और मारपीट करते हुए रुपए वाला बैग छीन लिया। घटना के बाद घायल वृद्ध को इलाज के लिए शासकीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बहोरीबंद पुलिस ने पीड़ित घायल के बयान दर्ज करते हुए अग्रिम कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
लूटपाट की घटना का शिकार हुए पनागर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इमलिया निवासी 56 वर्षीय हुकुम सिंह पिता भगवान सिंह ने बताया कि वह गत मंगलवार 15 जुलाई को घर से ढाई लाख रूपए लेकर सेंट्रल बैंक गया और वहां पर उसने बैंक से भी ढाई लाख रुपए भवन निर्माण के लिए निकलवाए। घर से लाए रुपए एवं बैंक से निकाले गए रुपए मिलाकर उसके पास कुल 5 लाख रुपए मौजूद थे। जब वह शाम 7:30 से 8:00 के बीच बहोरीबंद थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित अपने पैतृक ग्राम पाकर जा रहा था इसी दौरान ककरहटा पुल के पास 6 लोगों ने उसे रास्ते में रोक लिया और मारपीट करते हुए रूपयों से भरा बैग छीन कर भाग गए। मारपीट एवं लूटपाट का शिकार हुए वृद्ध को इलाज के लिए शासकीय जिला अस्पताल कटनी में भर्ती कराया गया है। वारदात के संबंध में बहोरीबंद थाना प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि पीड़ित सीधे शासकीय जिला अस्पताल कटनी में जाकर भर्ती हुआ था। अस्पताल चौकी से मेमोरेंडम प्राप्त होने के बाद जांच अधिकारी को बयान के लिए भेजा गया था। पीड़ित द्वारा दिए गए बयान विरोधाभासी प्रतीत हो रहे हैं। मामले को जांच में लिया गया है। जांच के आधार पर जो भी परिस्थितिया स्पष्ट होगी उस पर मामला दर्ज किया जाएगा।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन