एक्शन मोड में कटनी की थाना बरही पुलिस…ठूस-ठूस कर ट्रक में भरे थे 250 नग बकरा-बकरी…बरही से नागपुर जा रहा था ट्रक… बरही पुलिस ने रोका परिवहन…पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्यवाई

IAS Coaching

एक्शन मोड में बरही पुलिस, बकरा-बकरी लोड ट्रक पकड़ा
आरोपियों पर पशु क्रूरता अधिनियम की कार्यवाई
बरही से नागपुर जा रहा था ट्रक, 250 नग भरे थे बकरा-बकरी

कटनी। बरही से वैसे तो हर दूसरे दिन क्रूरता पूर्वक मूक पशुओं को ट्रक में ठूस-ठूसकर परिवहन किया जाता है, लेकिन इस दफा थाना बरही पुलिस ने क्या कमाल कर दिया। नागपुर के लिए परिवहन हो रहे मूक पशु (बकरा/बकरी) से लोड ट्रक के पहिए एक्शन मोड में आई बरही पुलिस ने रोक दिए गए। ट्रक को थाना में खड़ा करा दिया गया और आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की कार्यवाई की जा रही है।
बरही पुलिस की यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अवैध रूप से जानवरो का परिवहन करने वालों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही हेतु निर्देषित किया था, इसी के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार डेहरिया के मार्गदर्शन, एसडीओपी विजयराघवगढ़ वीरेंद्र धार्वे द्वारा एवं थाना प्रभारी बरही शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में अवैध रूप से बकरा /बकरी परिवहन करते ट्रक पर पशु क्रूरता आधिनियम के तहत् कठोर कार्यवाही की गई।

इस संबंध में बरही थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि मुखविर सूचना प्राप्त हुई कि छिदिया टोला से ट्रक क्रमांक एमपी31एफजेड 8433 मे अबैध तरीके से बकरा , बकरी भरकर परिवहन हेतु कुछ लोग नागपुर ले जा रहे है । कि सूचना मिलने पर सूचना तस्दीक हेतु रवाना हुआ जो बरही खितौली रोड रेल्वे पुलिया के पास पहुँचा कि सामने से ट्रक कमांक MH31FZ8433 आते दिया जिसे रोक कर गवाह मोह आविद उर्फ संजू पिता खलीलूद्दीन उम्र 28 साल निवासी अमरपुर वार्ड नम्बर 4 थाना इन्दवार जिला उमरिया व हम स्टाफ के समक्ष चेक किया गया जिसमें बकरा/बकरी को ठूस ठूस कर क्रूरता पूर्वक भरे हुए परिवहन किया जा रहा था। बकार बकरी को छिदिया बरही से नागपुर ले जाते हुए मिले। उक्त ट्रक का चालक का नाम पता पूछा गया जो अपना नाम राजकुमार सिंह पटेल पिता छोटे लाल सिंह उम्र 44 निवासी ग्राम कुलगढी थाना नागौद जिला सतना का रहने वाला बताया उसके साथ में दिनेश खटीक पिता स्व परस राम खटीक उम्र 54 साल बरही एव मोह रहीस पिता श्री दीन मोहम्मद उम्र 55 साल निवासी वार्ड 8 बरही ट्रक पर उपस्थित मिले ट्रक के डाला को खोल कर चेक करने पर डाला में 160 नग बकरा व 90 नग बकरी कुल 250 नग बकरा बकरी को ठूस ठूस कर क्रुरता पूर्वक ट्रक मे बिना पर्याप्त हवा, पानी भोजन के भर कर परिवहन करते पाया गया जो ट्रक चालक से परिवाहन के संवंध में प्रपत्र चाहे गये जो किसी प्रकार का कागजात पेश नही किया जो धारा 11 (घ) पशु क्रुरता अधिनियम, एव 66/192(ए) मो.व्ही.एक्ट के तहत अपराध घटित करना पाये जाने से मौके पर समक्ष गवाहान के जप्त कर आज दिनांक 08/5/2025 को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया । बकरा बकरी की कीमती करीब 7 लाख रूपये है । ट्रक थाना लाकर सुरक्षार्थ खडा किया गया है । ट्रक आरोपी चालक राजकुमार सिंह पटेल पिता छोटे लाल सिंह उम्र 44 निवासी ग्राम कुलगढी थाना नागौद जिला सतना एव बकरा बकरी स्वामी दिनेश खटीक पिता स्व परस राम खटीक उम्र 54 साल बरही एव मोह रहीस पिता श्री दीन मोहम्मद उम्र 55 साल निवासी वार्ड 8 बरही के द्वारा अपराध धारा का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । इस संपूर्ण कार्यवाहीं में थाना प्रभारी बरही शैलेंद्र सिंह यादव,उ नि विनोद कांत सिंह , आर. विवेक यादव की अहम भूमिका रही।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन