FIR….मुन्नीबाई की शिकायत पर छोटे डॉक्टर पर एफआईआर दर्ज…. बरनमोहगवां में लोक सुनवाई के दौरान कलेक्टर के पास पहुँची थी शिकायत….. एसडीएम ने क्लीनिक कराया था सील… बीएमओ की शिकायत पर झोलाछाप डॉक्टर पर एफआईआर दर्ज…राकेश गिरी उर्फ छोटे डॉक्टर पर हुआ एक्शन…

IAS Coaching

मुन्नीबाई की शिकायत पर छोटे डॉक्टर पर एफआईआर
साहब! झोलाछाप डॉक्टर कर रहा जान से खिलवाड़
बरनमोहगवां में लोक सुनवाई के दौरान कलेक्टर के पास पहुँची थी शिकायत
एसडीएम ने क्लीनिक कराया सील
बीएमओ की शिकायत पर झोलाछाप डॉक्टर पर एफआईआर दर्ज

बरही/कटनी। बिना रजिस्ट्रेशन, बिना डिग्री के एलोपैथी दवाइयों का इस्तेमाल कर मरीजो की जान से खिलवाड़ करने की शिकायत कलेक्टर के पास पहुँचते ही झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक को तत्काल सील करते हुए एफआईआर भी दर्ज करा दी गई है। गत दिवस बरही तहसील क्षेत्र के ग्राम बरनमोहगवां में आयोजित लोक जनसुनवाई के दौरान मुन्नीबाई पति दयाराम चौधरी ने कलेक्टर से लिखित शिकायत करते हुए आरोप लगया था कि राकेश गिरी पिता कृष्ण गिरी 49 वर्ष बिना डिग्री के मरीज़ो का उपचार कर रहा है, वह पेट दर्द से परेशान थी, जिससे 6 हजार रुपए इलाज के नाम लिए गए। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एसडीएम महेश मंडलोई को झोलाछाप डॉक्टर की क्लीनिक बंद कराने निर्देशित किए। एसडीएम ने तत्काल क्लीनिक को सील करा दिया, वही सिविल हॉस्पिटल बरही के प्रभारी डॉ राममणि पटेल की शिकायत पर बरही पुलिस ने आरोपी राकेश गिरी गोस्वामी के खिलाफ 285/25 धारा मध्यप्रदेश उवचार्य गृह तथा रजोपचार्य संबंधी स्थापनाएं पंजीकरण तथा अनुज्ञपालन अधिनियम 1973 संसोधन अधिनियम 2008 की धारा 8(क) (1), (8) (क) (2) मध्यप्रदेश चिकित्सा शिक्षा संस्थान नियंत्रण अधिनियम की धारा (8) (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत