
बरही थाना के चंद कदमो की दूरी पर बेख़ौफ़ चोरी की वारदात
पंचमुखी कालोनी में शिक्षक और पटवारी के घर चोरों का दावा
बरही/कटनी। बेख़ौफ़ चोरों ने बरही में बीती रात एक बार फिर 2 घरों को निशाना बनाया। थाना बरही से चंद कदमो की दूरी पर स्थित पंचमुखी कालोनी में एक शिक्षक के घर ताला-कुंदी काटते हुए चोरों ने आलमारी का लॉकर तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण सहित नगदी पार कर दिए, तो वही इसी कालोनी में एक पटवारी के घर को भी चोरों ने निशाना बनाते हुए खिड़की तोड़ी, तभी घर वाले जाग गए, जिससे यहां वारदात को अंजाम नही दे सके। चोरी की खबर लगते ही मौके पर पहुँची बरही पुलिस ने मौका-मुआयना कर लिया है।
बरही में चोरी की यह वादरदात 1 पखवाड़े बाद घटित होने से पुलिस टेंशन में है, पब्लिक दहशत में है। गौरतलब है कि गत 9 अप्रैल और इसके पूर्व 7-8 अप्रैल को डॉ राममणि पटेल के घर मे बेख़ौफ़ चोरों ने वारदात को अंजाम दिया था, 2 दिन पूर्व बरही से 1 बाइक भी चोरी होने की खबर है। आखिर ये चोर कौन है!







