
बरही के बीएमओ के आवास में बेख़ौफ़ चोरी की वारदात
नकाबपोश अज्ञात चोरों ने वारदात को दिया अंजाम
जर्मन शेफर्ड डॉग को बेहोश कर घर मे घुसे नकाबपोश चोर
बरही के संदीप कालोनी में भी 2 घरों को चोरों ने बनाया निशाना
बीएमओ आवास में रात 1बजकर 14 मिनट पर चोरी की एंट्री, रात 1 बजकर 54 मिनट पर मिशन चोरी कंप्लीट
कटनी/बरही। मेन रोड से लगे मकान की सुरक्षा के लिए पाले गए जर्मन शेफर्ड डॉग को अचेत कर नकाबपोश अज्ञात चोरों ने बीएमओ के सूने आवास में बेख़ौफ़ होकर चोरी की वारदात को अंजाम देकर चले गए। कटनी के बरही अस्पताल में पदस्थ बीएमओ डॉ राममणि पटेल के प्राइवेट आवास के साथ ही संदीप कालोनी स्थित 2 घरों को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया है, जिससे बरही पुलिस की सुरक्षा-व्यवस्था और रात्रिकालीन गश्ती पर सवालिया निशान लगना लाजमी है। बरही में दर्जनभर से अधिक बेख़ौफ़ चोरियां हो चुकी है, जिसका पर्दाफास करने में अब तक बरही पुलिस नाकाम रही है और एक बार फिर चोरों ने पुलिस को चैलेंज कर दिया।
चोरी की सनसनीखेज वारदाते बरही थाना के बरही नगर डोली मार्ग में बीएमओ राममणि पटेल का प्राइवेट आवास स्थित है, जहां दिन को उनका परिवार रहता है और रात्रि को अस्पताल प्रांगण स्थित सरकारी आवास में चला जाता है। इस प्राइवेट की सुरक्षा के लिए जर्मन शेफर्ड डॉग बॉउंड्री के अंदर खुला रहता है, जिसे शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात अज्ञात नकाबपोश चोरों ने बेहोश कर दरवाजे की कुंदी काटकर अंदर घुसे और चोरी की वारदात को बेख़ौफ़ अंजाम दे दिया। चोरी की वारदात के बाद यह चर्चा रही कि चोरों ने कीमती डायमंड हार, सोने के आभूषण सहित 1 लाख नगदी पार कर दिए है, लेकिन डॉ राममणि पटेल ने बताया कि घर मे जेवरात थे ही नही, कुछ रुपए 2 से 3 हजार थे, जिसे चोर ले गए।
सीसीटीवी कैमरों को फोड़े
अज्ञात नकाबपोश चोरों ने एंट्री करते ही सीसीटीवी कैमरों को तोड़ा और अंदर घुसे, अंदर लगे कैमरों को भी तोड़ा डाला, तोड़ने की रिकार्डिंग डीवीआर में कैद हुई, चोरों की संख्या सीसीटीवी कैमरे में 3 दिख रही है, जिनमे से 1 नकाब नही पहने हुए था।
पलंग, आलमारी, किचन की तलाशी
अज्ञात चोरों ने घर के अंदर के पलंग, आलमारियां, दराजों की तलाशी लेने के साथ ही किचन के एक-एक समान को खंगाला है, सारा सामान बिछा हुआ था।
संदीप कालोनी में 2 घरों के टूटे ताले
बीएमओ डॉ राममणि पटेल के आवास के अलावा बरही के संदीप कालोनी स्थित सरला कम्प्यूटर के संचालक संतोष गुप्ता के मकान में किराए से संचालित समूह लोन देने वाली आरोहन बैंक में भी चोरी की वारदात घटित हुई है। यहां मकान मालिक का परिवार ऊपर सो रहा है, जबकि किराएदार के कमरों के दरबाजो की कुंदी काटकर चोरी हुई है। इसी कालोनी में बड़ागांव के रहने वाले दिप्पन सिंह के संदीप कालोनी स्थित सूने मकान को भी अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया है।
कटनी से पहुँची डॉग स्क्वॉड से सर्चिंग
वारदात की खबर मिलने के बाद शनिवार की दोपहर मौका मुआयना करने बरही पुलिस पहुँची हुई थी और पूरे मामले की पड़ताल में जुट गई थी तो वही शाम को कटनी से डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक की टीम भी मौका मुआयना करने पीड़ित डॉ राममणि पटेल के आवास पहुँची हुई थी।
एक भी चोरियों का खुलासा नही!
बरही में 6 माह पूर्व दर्जनभर बेख़ौफ़ चोरी की वारदातें घटित हो चुकी है, लेकिन अभी तक किसी भी चोरी का फर्दाफ़ास नही हो पाया है, जिससे बरही पुलिस की कार्यशैली, पेट्रोलिंग पर उंगली उठ रही है, वही लोग खुद को असुरक्षित समझ रहे है, जबकि अज्ञात चोर बेख़ौफ़ होकर चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए बरही पुलिस को खुला चैलेंज दे रहे है। बहरहाल एक दिन में 3 घरों में हुई चोरी की इस सनसनीखेज वारदात की पड़ताल में बरही पुलिस जुटी हुई है।







